हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Viral Video: महिलाएं दिए जा रहीं हैं महिलाओं को जाम पर जाम, पुरुष बोले- हमें तो खुद पीनी पड़ती है

Viral Wedding Video: इस वक्त सोशल मीडिया पर शादी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ महिलाएं बारातियों को खाने के साथ शराब परोस रही है। हालांकि ये वीडियो लोगों को पसंद नहीं आया है। इसी वजह से वह अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।

विज्ञापन

Viral Wedding Video: शादी-ब्याह या फिर किसी पार्टी में आपने बारातियों को कोल्ड ड्रिंक या कोई और ड्रिंक देते हुए तो देखा ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी बारातियों को खाने के साथ शराब परोसते हुए देखा है। सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शादी में आए मेहमान कुर्सी पर बैठकर खाना खा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ महिलाएं उन्हें ग्लास में भरकर शराब दे रही हैं।

महिलाओं ने जमकर पी शराब

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, ये वीडियो किसी समारोह का है। जहां बहुत सारी महिलाएं कतार में बैठकर खाना खा रही है। वहीं दूसरी तरफ तीन से चार महिलाएं बारी बारी से खाना खा रही महिलाएं को ग्लास में भरकर शराब दे रही हैं। गौर करने वाली बात ये है कि वीडियो में दिखाई दे रही ज्यादातर महिलाएं है। हालांकि कुछ महिलाओं ने शराब लेने से मना भी कर दिया। जब महिला शराब देने के लिए उनका ग्लास उठाने की कोशिश करती है तो वो अपने हाथ से ग्लास को कवर कर लेती है और मुंह हिलाकर मना भी करती है। इसके अलावा वीडियो में एक कैमरा मैन भी दिखाई दे रहा है, जो शराब पीती महिलाओं की फोटो खींच रहा है।

यूजर्स ने जताई नाराजगी

बता दें कि सोशल मीडिया एक्स पर @HasnaZaruriHai नाम के यूजर ने ये वीडियो शेयर किया है। साथ ही उसने कैप्शन में लिखा, एक रिवाज ऐसा भी। वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, हमारे यहां पर तो मर्दों को भी ऐसे दारू नहीं पिलाते, जैसे यहां पर महिलाओं को परोसी जा रही है। हमको तो खुद पीनी पड़ती है और उसके बाद खाना मिलता है, यहां पर तो औरतों के मजे आ गए। एक और अन्य यूजर ने लिखा, यहां तो औरतों की मौज है। हालांकि ये वीडियो कहां का है और वीडियो में मौजूद महिलाएं कौन है इस बात की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें