Wedding Viral Video: शादी-ब्याह की कई वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर आती रहती है। जहां कुछ रील लोगों को इमोशनल कर देती है, तो वहीं कुछ को देखकर लोग हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाते हैं। इसके अलावा कुछ वीडियोज हैरान भी कर देती हैं। ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा रहा है कि पहले दुल्हन दूल्हे के पैर छूती है फिर दूल्हा कुछ ऐसा कर देता है कि सब लोग उसे देख हैरान हो जाते हैं।
दूल्हे ने छुए दुल्हन के पैर
इस वक्त सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रही है, वो शादी की वीडियो है। वीडियो में एक कपल नजर आ रहे है, जिनकी अभी अभी शादी हुई है। वीडियो में दिख रहा है कि पहले दूल्हा और फिर दुल्हन एक दूसरे को वरमाला पहनाते है। इसके बाद दुल्हन घुटनों के बल बैठकर दूल्हे के पैर छूती है और दूल्हा उसे दोनों हाथों से आर्शीवाद देता है। इसके बाद दूल्हा भी घुटनों के बल बैठकर अपने दोनों हाथों से दुल्हन के पैर छूता है। दूल्हे ने ये जो सम्मान दुल्हन को दिया है। इसे देख आसपास खड़े लोग दंग रह जाते हैं। वहीं कुछ लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है और वो हूटिंग कर तालियां बजाते हैं। इस बीच दुल्हन भी बहुत खुश होती है और उसकी खुशी उसके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है।
लोगों ने क्या कहा ?
बता दें कि सोशल मीडिया पर ये वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इसी के साथ लोग भी दूल्हे की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, दूल्हे ने दिल जीत लिया। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ये होते हैं संसकार। हालांकि ये वीडियो किस राज्य का है और वीडियो में मौजूद दूल्हा दुल्हन कौन है इस बात की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
संबंधित खबरें
Pitru Paksha 2026: श्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए धार्मिक मान्यताएं
2 hrs agoहिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
1 day agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
3 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
5 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
5 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
5 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
5 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines