दिवाली के मौके पर हर तरफ जश्न का माहौल है. बाजारों में रौनक है, हर कोई फेस्टिव मूड में है. दफ्तरों में भी दिवाली की पार्टियां हो रही हैं. हर कंपनी अपने-अपने तरीके से कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा देकर खुशियां बांट रही हैं. इस बीच दिल्ली की एक कंपनी काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. दिवाली के मौके पर अपने कर्मचारियों को iPhone गिफ्ट करने वाली कंपनी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है.
गिफ्ट देख खुश हुए कर्मचारी
दिल्ली की रोहिणी में मौजूद कंपनी ‘फाइनेंसरसाब’ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कर्मचारियों की डेस्क पर रंग-बिरंगे रिबन से बंधे आईफोन रखे हुए दिखाई दे रहे हैं. जैसे ही कर्मचारियों ने डेस्क पर रखा सरप्राइज देखा, सभी के चेहरे खिल उठे. बाद में कर्मचारी अपने नए फोन हाथों में पकड़े हुए और चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान के साथ कैमरे के सामने पोज देते नजर आए. पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, ”जब दिवाली गिफ्ट की बात आती है, तो फाइनेंसरसाब सबसे बेहतरीन है.”
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो शेयर किया गया, जिसमें कर्मचारी अपने नए Iphone के साथ पोज देते और जश्न मनाते दिखे. वीडियो के कैप्शन में लिखा था, ”अगर आपकी कंपनी अभी भी दिवाली गिफ्ट में सोन पापड़ी दे रही है तो ये इस्तीफा देने का सही वक्त है.” इन वीडियोज के वायरल होते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई. हर कोई अपने-अपने तरीके से कह रहा था कि वो भी ऐसी कंपनी ज्वॉइन करना चाहता है, जहां दिवाली गिफ्ट में iPhone दिए जा रहे हैं.
संबंधित खबरें
US चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
4 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
6 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
6 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines