IITian Baba: महाकुंभ मेले में आए हुए IITian बाबा के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। IITian बाबा, जिनका नाम अभय सिंह है, उन्होंने IIT बॉम्बे से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। अभय सिंह के कई वीडियो वायरल हुए, जिसमें उन्होंने अपने परिवार के बारे में भी बात की। हाल ही में अभय सिंह के पिता ने न्यूज 18 से बात करते हुए अपने बेटे से घर वापस आने की इच्छा जाहिर की है।
पिता ने की घर लौटने की अपील
IITian बाबा (अभय सिंह) हरियाणा के झज्जर जिले के रहने वाले हैं। वह कुंभ में तब चर्चा में आए जब उन्होंने खुलासा किया कि वह IIT ग्रेजुएट हैं और अब संत बन गए हैं। इसके बाद उनके कई वीडियो सामने आए। इसी कड़ी में उनके पिता करण ग्रेवाल का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी और परिवार की इच्छा है कि अभय सिंह घर लौट आएं। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि अभय के लिए संत का जीवन अपनाने के बाद परिवार में वापस लौटना मुमकिन नहीं है।
ये भी पढ़ें: Maha Kumbh में IITian Baba का डांस वायरल, भोले के भजन पर लगाए ठुमके
6 महीने से नहीं हुई बात
IITian बाबा के पिता करण ग्रेवाल ने बताया कि उनका बेटा बचपन से ही पढ़ाई में बहुत अच्छा था। उनकी अपने बेटे के साथ छह महीने पहले आखिरी बातचीत हुई थी, जिसके बाद अभय ने परिवार से दूरी बना ली। झज्जर कोर्ट में वकील करण ग्रेवाल ने अपने बेटे की पढ़ाई का जिक्र करते हुए कहा कि अभय ने स्थानीय स्कूल से पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली में IIT के एग्जाम की तैयारी की। जिसके बाद उनको IIT मुंबई में दाखिला मिल गया।
उन्होंने डिजाइनिंग में मास्टर्स की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने दिल्ली और कनाडा की कई बड़ी कंपनियों के साथ काम किया। कनाडा में उनकी करीब 3 लाख रुपये महीने की नौकरी थी, इसके बावजूद वह खुश नहीं थे। बाद में अभय सिंह ने आध्यात्मिकता का रास्ता चुना। वह भारत लौट आए और सर्दियों में मनाली, शिमला और हरिद्वार जैसी जगहों की यात्रा की।
ये भी पढ़ें: IIT मुंबई से इंजीनियरिंग, फोटोग्राफी में बनाया करियर; सबकुछ छोड़कर क्यों बन गए संन्यासी?
संबंधित खबरें
US चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
52 mins agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines