---विज्ञापन---

आत्महत्या करने की कोशिश कर रहे थे IIT बाबा? पुलिस ने बताई चौंकाने वाली सच्चाई

IIT Wale Baba Abhay Singh Arrested : आईआईटी वाले बाबा अभय सिंह को जयपुर पुलिस ने गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या की सूचना मिली थी। जानें पूरा मामला और इस पर पुलिस का क्या कहना है।

---विज्ञापन---

IIT Wale Baba Abhay Singh Arrested : आईआईटी वाले बाबा अभय सिंह जयपुर में गिरफ्तार किए गए थे। बताया गया कि उनके पास गांजा बरामद हुआ है। हालांकि, आईआईटी वाले बाबा का कहना है कि यह तो प्रसाद था। बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार किया और जांच की तो उनके पास गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया, लेकिन तुरंत उन्हें जमानत भी मिल गई। क्या जयपुर में अभय सिंह आत्महत्या करने वाले थे? इस पर पुलिस का बयान सामने आया है।

आईआईटी वाले बाबा के विवाद पर शिप्रापथ थाना प्रभारी राजेंद्र गोदारा का कहना है कि हमें सूचना मिली कि आईआईटी वाले बाबा अभय सिंह एक होटल में ठहरे हुए हैं और वह आत्महत्या कर सकते हैं। जब हम वहां पहुंचे तो उन्होंने कहा, “मैं गांजा पीता हूं, मेरे पास अभी भी गांजा है और हो सकता है कि बेहोशी की हालत में मैंने कुछ कहा हो।”

---विज्ञापन---

क्या बोली पुलिस?

पुलिस ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत गांजा रखना अपराध है, इसलिए हमने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, गांजा कम मात्रा में होने के कारण हमने उनसे पूछताछ की और फिर जमानत पर रिहा कर दिया। पुलिस के अनुसार, उनके समर्थकों ने ही पुलिस को सूचना दी थी कि वह आत्महत्या करने जा रहे हैं, क्योंकि उन्होंने सोशल मीडिया पेजों पर कुछ अजीब पोस्ट किया था। पुलिस ने बताया कि अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें पूछताछ के लिए फिर से बुलाया जाएगा।


वहीं, अभय सिंह का कहना है कि उनके बारे में भ्रामक खबरें चलाई जा रही हैं—एक उनकी आत्महत्या की और दूसरी उनकी गिरफ्तारी की। हालांकि, अभय सिंह ने कहा कि पुलिस ने हिरासत में लिया था, केस भी दर्ज किया गया, लेकिन गांजा की मात्रा कम थी, ऐसे में उन्हें जमानत मिल गई।

---विज्ञापन---

इससे पहले भी विवादों में रह चुके हैं अभय सिंह

इससे पहले नोएडा के एक निजी न्यूज चैनल में इंटरव्यू के दौरान बाबा का विवाद देखने को मिला था। इंटरव्यू के दौरान बाबा ने शो छोड़ दिया था और आरोप लगाया था कि उनके साथ मारपीट की गई। इसके बाद बाबा न्यूज चैनल के बाहर धरने पर बैठ गए थे, जहां से पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर अपने साथ ले गई थी।

---विज्ञापन---

कौन हैं अभय सिंह?

महाकुंभ के दौरान अभय सिंह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। यहीं से उन्हें प्रसिद्धि मिली और अब वह एक जाना-माना नाम बन चुके हैं। अभय सिंह हरियाणा के रहने वाले हैं और उनका कहना है कि उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से पढ़ाई की है। हालांकि, सब कुछ छोड़कर अब वह बाबा बन गए हैं।

First published on: Mar 03, 2025 09:42 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola