नई दिल्ली: दाल भारत का एक ट्रेडिशनल फूड है और इसकी कई सारी वैराइटीज पाई जाती हैं इसलिए भारतीय घरों में दाल रोजाना बनाई जाती है। आमतौर पर लोग नमकीन दाल बनाकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने खट्टी-मीठी दाल का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए खट्टी-मीठी दाल बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। अगर आप रेगुलर दाल के स्वाद से बोर हो गए हैं तो ये रेसिपी आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है। इससे आपके मुंह का स्वाद बदलने में मदद मिलेगी। इसको आप लंच या डिनर में आसानी से बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं खट्टी-मीठी दाल बनाने की रेसिपी-
खट्टी-मीठी दाल बनाने की सामग्री-
-1/2 कप अरहर दाल
-1/2 कप मूंग दाल (बिना छिलके वाली)
-1 प्याज
-2 टेबलस्पून इमली गूदा
-1 टी स्पून चीनी
-1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
-1/2 टी स्पून हल्दी
-1 टी स्पून राई
-1 चुटकी हींग
-2 हरी मिर्च
-7-8 कढ़ी पत्ते
-2 टेबलस्पून हरी धनिया पत्ती कटी
-1/2 टी स्पून गरम मसाला
-2 टेबलस्पून तेल
-स्वादानुसार नमक
खट्टी-मीठी दाल बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले अरहर (तूअर) दाल और धुली हुई मूंग दाल को अच्छे से धोकर साफ कर लें।
फिर आप एक कुकर में अरहर, मूंग दाल, पानी, हल्दी, स्वादानुसार नमक, चीनी और इमली का गूदा डालें।
इसके बाद आप इसको तेज आंच पर करीब 3-4 सीटी लगाकर पका लें।
फिर आप गैस बंद करके प्रेशर को अपने आप रिलीज होने के लिए छोड़ दें।
इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल डालें और मीडियम आंच पर गर्म करें।
फिर आप इस गर्म तेल में राई डालकर चटकाएं।
इसके बाद आप इसमें बारीक कटी हरी मिर्च और हींग डालें।
फिर आप इसमें प्याज डालें और सुनहरा होने तक भून लें।
इसके बाद आप इसमें लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालें।
फिर आप इसमें और पानी के साथ उबली दाल डालकर मिलाएं।
इसके बाद आप इसको ढककर करीब 10 मिनट तक धीमी आंच पर बीच-बीच में चलाते हुए पकाएं।
अब आपकी स्वादिष्ट खट्टी-मीठी दाल बनकर तैयार हो चुकी है।
फिर आप इसको बारीक कटा हरा धनिया से गार्निश करके गर्मागर्म रोटी, पराठे या चावल के साथ सर्व करें।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
13 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
16 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
16 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
17 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines