Ria Dabi Wedding Photos: अक्सर सुर्खियां बटोरने वाली आईएएस टीना डाबी एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। इस बार चर्चा की वजह है उनकी बहन। दरअसल, आईएएस टीना डाबी की बहन आईएएस रिया डाबी 2023 में आईपीएस मनीष कुमार के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं लेकिन शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रही हैं। यहां जानिए चर्चा का विषय क्यों बनी रिया और मनीष की शादी और क्या है दोनों की लव स्टोरी।
आपको बता दें कि रिया को लेकर चर्चा हो रही है कि उन्होंने मनीष के साथ दूसरी बार शादी की है। फोटोज में लाल जोड़े में सजी रिया डाबी और शेरवानी में दूल्हे बने मनीष कुमार बेहद अच्छे लग रहे हैं।
कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी?
रिया डाबी की पहली पोस्टिंग राजस्थान के अलवर में हुई थी जबकि मनीष कुमार की पोस्टिंग महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में हुई थी। दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई मसूरी से। वह मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (LBSNAA) में मिले थे। यूपीएससी एग्जाम में पास होने के बाद दोनों वहां ट्रेनिंग करने गए थे। पहली मुलाकात में ही दोनों में इतनी अच्छी बॉन्डिंग हुई कि वह दोस्त बन गए। देखते ही देखते यह दोस्ती प्यार में बदल गई लेकिन ट्रेनिंग खत्म करने के बाद उन्हें अपनी-अपनी पोस्टिंग के लिए अलग-अलग जगह जाना पड़ा।
https://www.instagram.com/sunil_nawalgarh_rj18/p/C3vdrzaSXg0/?img_index=1
पहले कर चुके कोर्ट मैरिज?
प्यार में पड़े आईपीएस मनीष कुमार ने गृह मंत्रालय से अपना कैडर बदलने की अर्जी डाली और जून 2023 में उनकी अर्जी स्वीकार कर ली गई। इस बीच खबर सामने आई कि अप्रैल 2023 में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली है। शादी के बाद ही उन्होंने कैडर बदले जाने की मांग की थी। हालांकि, तब रिया या मनीष किसी ने भी इसे लेकर कुछ नहीं कहा था।
कई महीनों बाद शादी की फोटोज हुईं वायरल
अप्रैल 2023 में जब दोनों की कोर्ट मैरिज की खबर आई थी तब कोर्ट मैरिज की कोई फोटो वायरल नहीं हुई थी। अब फरवरी 2024 में सोशल मीडिया के जरिए दोनों की शादी की फोटोज आई हैं। इन्हें राजस्थान पुलिस के एक कर्मचारी सुनील नवलगढ़ नाम के व्यक्ति ने इंस्टाग्राम से पोस्ट किया है।
संबंधित खबरें
ऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
5 hrs agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
23 hrs agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
1 day agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
1 day agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
2 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
3 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
3 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
5 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines