IAS Officer Pooja Khedkar Mother Viral Video : आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर विवाद पर रोजाना नए अपडेट सामने आ रहे हैं। अब पुराने विवादों को भी हवा मिल रही है और इसकी चपेट में पूरा परिवार आ रहा है। अभी तक विवाद में सिर्फ IAS पूजा और उनके पिता का ही जिक्र हो रहा था लेकिन अब ना सिर्फ उनकी मां का भी नाम जुड़ गया है बल्कि कथित तौर पर उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर IAS पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर का एक विवादित वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कथित तौर पर किसानों को पिस्तौल दिखाकर धमकाते दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि जमीन ‘हड़पने’ की कोशिश में मनोरमा ने किसानों को धमकाया। यह घटना महाराष्ट्र के पुणे जिले के मुलशी तहसील में हुई।
वीडियो फुटेज में मनोरमा खेडकर को किसानों को धमकाते हुए पिस्तौल लहराते हुए दिखाया गया है। ऐसे में पूजा की वजह से विवादों में आए इस परिवार से जुड़े कई मामले सामने आ रहे हैं। वहीं एक अन्य वीडियो में मनोरमा खेड़कर को मीडिया के कैमरे को धक्का मारते देखा गया था।
क्या है IAS पूजा खेडकर का विवाद?
IAS पूजा खेडकर पर अपने वरिष्ठ अधिकारियों और स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार करने आरोप लगा, इसकी शिकायत हुई तो उनका पुणे से ट्रांफसर कर दिया गया। हालांकि इसके बाद उनकी चैट लीक हुई और फिर नकली दस्तावेज बनाकर UPSC में जमा करने का भी आरोप लगा गया। इतना ही नहीं, विकलांग होने के दावे पर भी सस्पेंस बना हुआ है।
यह भी पढ़ें : Video : चोरी करने कपड़े की दुकान में घुसे चोर, उल्टा पड़ गया दांव; दुकानदार की होशियारी से बुरे फंसे
PMO ने मांगी रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, IAS पूजा खेडकर मामले में PMO की भी नजर है। बताया जा रहा है कि PMO की तरफ से ट्रेनी IAS पूजा की रिपोर्ट मांगी गई है। वहीं IAS अधिकारियों को ट्रेनिंग देने वाले LBSNAA ने भी इस मामले में रिपोर्ट मांगी है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि खेडकर परिवार अब मुसीबत में फंस सकता है।
संबंधित खबरें
ऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
52 mins agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
8 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
10 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines