Video : टोल टैक्स पर IAS की गाड़ी को रोका, भुगता खामियाजा, 5 को उठा ले गई पुलिस

IAS Car Stopped At Toll Booth Viral Video : राजस्थान के धौलपुर के प्रभारी सचिव पी रमेश की कार को टोलकर्मियों ने रोक लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पांच को हिरासत में लिया गया I

Rajasthan Sachiv

IAS Car Stopped At Toll Booth Viral Video : राजस्थान से एक बेहद दिलचस्प मामला सामने आया है। धौलपुर दौरे पर पहुंचे प्रभारी सचिव की गाड़ी को टोल टैक्स पर रोकना टोलकर्मियों को भारी पड़ गया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम को धौलपुर के दौरे पर प्रभारी सचिव पी रमेश की गाड़ी को रजौरा खुर्द स्थित टोल पर रोका गया था। इसके बाद तो प्रशासन में हड़कंप मच गया। टोल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, धौलपुर के प्रभारी सचिव पी रमेश, प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम के दौरे से पहले जयपुर से धौलपुर जा रहे थे। इसी बीच रजौरा खुर्द टोल पर प्रभारी सचिव की सरकारी गाड़ी को रोक लिया गया। टोलकर्मियों को जानकारी दी गई कि गाड़ी में सीनियर आईएएस और प्रभारी सचिव बैठे हुए हैं लेकिन टोलकर्मियों ने मानने से इनकार कर दिया।

प्रभारी सचिव की कार रोकी, पांच हिरासत में

बताया जा रहा है कि टोलकर्मियों ने आईडी की मांग की। किसी तरह गाड़ी आगे निकली लेकिन इसी बीच प्रभारी सचिव ने धौलपुर के कलेक्टर को फोन मिला दिया। फिर क्या था, पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही कलेक्टर ने तहसीलदार वीरेंद्र गुप्ता और थाना अधिकारी गंभीर सिंह कसाना को टोल पर भेजा और टोल पर मौजूद पांच लोगों को हिरासत में ले लिया गया।

देखें वीडियो

टोलकर्मियों ने नहीं खोला था गेट

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि अधिकारी का ड्राइवर टोलकर्मियों से गेट खोलने के लिए कह रहा है और उन्हें समझा रहा है कि गाड़ी में सीनियर आईएएस अधिकारी बैठे हुए हैं लेकिन टोलकर्मी ने मानने से इनकार कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसकी खूब चर्चा हो रही है।

रिपोर्ट्स की मानें तो जब टोल प्लाजा पर पुलिस पहुंची तो टोलकर्मी वहां से भागने लगे। कई घंटे तक टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी मची रही है। इस दौरान टोल प्लाजा का गेट खुला रहा और गाड़ियां आती जाती रहीं। टोलकर्मियों पर कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं कि टोल के लिए गाड़ी रोकना भारतीय न्याय संहिता की कौन-सी धारा में अपराध है? टोल की शर्तों का पालन न होने पर जुर्माना लगा सकते हैं, टोल निरस्त कर सकते हैं पर हिरासत में क्यों? कानून का शासन है या नहीं? कानून तो सबके लिए बराबर है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ