Hyposto Fish Video Viral: पृथ्वी कई अजीबो-गरीब और रहस्यमयी चीजों और जीवों से भरी हुई है, जिनके बारे में जितना पता हो कम है। जब भी लगता है कि हम दुनिया के ज्यादातर रहस्यों के पर्दे खोल चुके हैं, तभी कुछ ऐसा सामने आ जाता है, जो और ज्यादा हैरान कर देता है। आप सभी ने ‘मछली जल की रानी है, जीवन उसका पानी है’ कविता तो सुनी ही होगी, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जो इस कविता को काफी हद तक गलत ठहराता है।
क्या बला है सकर माउथ केटफिश?
इस वीडियो में एक मछली दिख रही है, जो पूरी तरह से सूखी हुई है। यहां तक कि उसके पंख सूखकर पापड़ बन गए हैं और उसका शरीर लकड़ी की तरह हो गया है। एक नजर में कोई भी शख्स इस मछली को मरा हुआ मान सकता है, लेकिन जैसे ही सूखी मछली पर पानी की बूंद पड़ती है, उसकी सांसें वापस आ जाती हैं। जी हां, यह मछली मरकर जिंदा हो जाती है। इस मछली का नाम ‘Hypostomus’ है, जिसे सकर माउथ केटफिश भी कहते हैं।
यह भी पढ़ें: हरे रंग की चमकदार आंखें, इतनी डरावनी मछली आज तक देखी नहीं होगी
महीनों बिना पानी के जिंदा रह सकती है यह मछली
मिली जानकारी के अनुसार, जब इस मछली को पानी से बाहर निकाला जाता है तो यह अपने आप हाइबरनेशन में चली जाती है। आसान भाषा में कहें तो यह मछली एक लंबे समय के लिए गहरी नींद में चली जाती है, जिसे आप मौत की नींद भी कह सकते हैं। यह मछली महीनों तक बिना पानी के जिंदा रह सकती है। बिना खाए-पिए यह मछली महीनों तक मौत की गहरी नींद में सोती रहती है। इस बीच अगर इसे पानी में डाल दिया जाए तो यह फिर से जिंदा हो जाती है।
समुद्र की डेविल मछली
बता दें कि कुछ समय पहले ही शोधकर्ताओं ने गैलापागोस द्वीप समूह में 1,225 फीट की गहराई में एक डरावनी मछली की खोज की थी, जिसका नाम Sea Devil था। यह मछली गूजफिश फैमिली से ताल्लुक रखती है। इसे मॉन्कफिश के नाम से भी जाना जाता है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
4 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
5 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
7 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
9 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
11 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
11 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines