Hydrothermal Explosion Viral Video : सोशल मीडिया पर हाइड्रोथर्मल विस्फोट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि विस्फोट के बाद मलबा कितनी ऊंचाई तक उड़ा है। जिस वक्त विस्फोट हुआ, वहां पर्यटक भी थे। विस्फोट होते ही लोग जान बचाकर भागते दिखाई दिए। चीख पुकार मच गई। यह पूरी घटना वहां घूमने पहुंचे पर्यटकों के कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
पूरा मामला अमेरिका के व्योमिंग में येलोस्टोन नेशनल पार्क का है। हाइड्रोथर्मल विस्फोट का डरावना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ब्लास्ट के बाद धुआं और मलबा हवा में उछला और दूर तक फैल गया। मलबा पर्यटकों तक भी पहुंचा। वीडियो पोस्ट करने वाली फेसबुक यूजर व्लादा मार्च ने लिखा कि विस्फोट उनके और उनके परिवार के सामने हुआ। वीडियो रिकॉर्ड करने वाली एक पर्यटक ने बताया कि घटना उनके सामने हुई ,मलबा उन तक पहुंच गया और मेरी मां को लगा भी लेकिन वो बच गईं।
विस्फोट के बाद डरकर पर्यटक इधर-उधर भागने लगे। लोग इतने डर गए कि वहां चीख पुकार मच गई। वहीं एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि विस्फोट स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे हुआ, ये विस्फोट ब्लैक डायमंड पूल के पास हुआ। प्रथम दृष्टया, किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
सोशल मीडिया पर भयावह वीडियो वायरल हो रहा है और लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो देखने के बाद लिखा है कि हे भगवान, यह आश्चर्यजनक और अविश्वसनीय है कि विस्फोट का पूरा वीडियो कैमरे में कैद हो गया है। एक ने लिखा कि पिछले साल हम इसी जगह पर थे, तब वहां मुश्किल से ही भाप निकल रही थी। यह बहुत डरावना और आश्चर्यजनक घटना है। खुशी की बात ये है कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें : इनके डांस के आगे विक्की कौशल भी फेल! वायरल हुआ ‘तौबा-तौबा’ गाने पर डांस का प्यारा वीडियो
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये वाकई बहुत डरावना है। मैं होता तो मुझे हार्ट अटैक आ जाता। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि गनीमत है कि किसी की जान नहीं गई, वरना लोग तो बहुत नजदीक खड़े थे किसी की भी जान जा सकती थी। एक अन्य ने लिखा कि इसी से पता चलता है कि जान कभी भी और कहीं भी जा सकती है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines