Hyderabad Viral Video : तेलंगाना से एक हैरान करने वाला मामला आमने आया है, यहां एक दो चोर एक ज्वेलरी शॉप को लूटने पहुंचे थे। दोनों चोर में से एक शख्स बुर्का पहना हुआ था, जबकि दूसरा पैंट शर्ट में था और हेलमेट लगाया हुआ था। दोनों एक बड़ा चाकू लेकर दुकान में घुस गए और दुकानदार पर हमला भी कर दिया। दुकानदार चाकू से हुए हमले में घायल हो गया लेकिन चोरों के आगे झुका नहीं।
बुर्का पहन दिनदहाड़े दुकान में घुसे चोर
मामला तेलंगाना के हैदराबाद के मेडचल कस्बे का है, जहां दिनदहाड़े डकैती की घटना को अंजाम देने की कोशिश हुई। यह घटना CCTV में कैद हो गई। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दो लोग दुकान में दाखिल हो रहे हैं और दुकान में दो लोग (दुकानदार) बैठे हुए हैं। दुकान में ग्राहक के तौर पर पहुंचे एक शख्स ने बुर्का पहना हुआ है। बुर्का पहनकर उसने अपना चेहरा छुपाने की कोशिश की। दुकान में घुसते ही बुर्का पहने शख्स ने एक खंजर (बड़ा चाकू) निकाला और दुकानदार पर हमला कर दिया।
दुकानदार हमले में घायल हो गया और जबकि दुकान में मौजूद दूसरा शख्स घर के अंदर भाग गया। दुकानदार पर हमला करने के बाद लुटेरों ने धमकाते हुए कहा कि सबकुछ बैग में भर दो। हालांकि दुकानदार मौका देखते ही भाग खड़ा हुआ और बाहर आकर चोर -चोर चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद चोर भी दुकान से बाहर गए।
देखें वीडियो
दोनों चोर आराम से बाहर आए, अपनी गाड़ी पर बैठे और फरार हो गए। जैसे ही दोनों चोर गाड़ी पर बैठे तो घर में घुसे शख्स ने कुर्सी से चोरों पर हमला किया। हालांकि इसका कोई फायदा नहीं हुआ और दोनों वहां से फरार हो गए। घटना डरावनी है और दिन दहाड़े इस तरह की डकैती को अंजाम देने की कोशिश से कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं लेकिन दुकानदार ने जिस तरह से चोरों का सामना किया, उसकी कई लोग तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : पिज्जा लेने गई मां और घर में लग गई आग; गले लगकर मर गए चार बच्चे! दहल गया लोगों का दिल
दरअसल दुकान में चोरों के घुसने के बाद ही दुकानदार ने उनका विरोध किया तो चाकू मारकर घायल कर दिया। चोरों ने सारा सामान बैग में भरने की बात कही लेकिन मौका पाते ही दुकानदार दुकान से बाहर आ गया और चोर-चोर चिल्लाने लगा। हालांकि कोई मदद के लिए आगे नहीं आया लेकिन चोर भाग गए। अब पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
18 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines