बंजारा हिल्स: कुत्तों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। किसी न किसी राज्य से आए दिन कुत्ते के हमला करने या काटने का कोई न कोई केस सामने आता है। ताजा मामला हैदराबाद का है। यहां एक फूड डिलीवरी बॉय पर कुत्ते ने हमला कर दिया। जिसके बाद वह अपनी जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से ही कूद पड़ा।
गंभीर हालत में युवक को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार युवक के बयान अभी नहीं हो पाए हैं। वह बेहोश है। उसके परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
रिजवान शोर मचाता हुआ दौड़ा
जानकारी के मुताबिक यह मामला 11 जनवरी की रात का है। हैदराबाद के बंजारा हिल्स इलाके में रहने वाली शोभना ने खाना मंगवाया था। डिलीवरी बॉय रिजवान खाना लेकर उसके घर पहुंचा। अभी रिजवान पार्सल शोभना को दे ही रहा था कि तभी शोभना का कुत्ता पर झपटा। रिजवान अपनी जान बचाता हुआ छत की तरफ दौड़ा। इसके बाद उसने तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी।
कुत्ता जर्मन शेफर्ड नस्ल का है
पुलिस के अनुसार कुत्ता जर्मन शेफर्ड नस्ल का है। रिजवान यूसुफगुडा के श्रीरामनगर इलाके के रहने वाले हैं। रिजवान के भाई मोहम्मद ख्वाजा ने 12 जनवरी को शोभना के खिलाफ थाने में शिकायत दी थी। लापरवाही के कारण चोट लगने के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
कौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 hr agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines