---विज्ञापन---

डेटिंग ऐप से प्यार तलाशना पड़ा भारी, एक लड़की ने क्लब में कई लड़कों को लगाया चूना

Hyderabad Dating Apps Scam : मामला हैदराबाद का है, यहां कई लड़कों ने नाम छिपाकर बताया है कि उनके साथ एक लड़की ने ठगी की है। लड़की डेटिंग ऐप से मिली थी। पढ़िए कैसे एक लड़की ने मिलने के बाद लड़कों को बनाया अपना शिकार।

---विज्ञापन---

Hyderabad Dating Apps Scam: आज कल डेटिंग ऐप के जरिए प्यार या पार्टनर की तलाश बढ़ गई है। लाखों की संख्या में लोग तमाम डेटिंग ऐप का इस्तेमाल करते हैं और अपने लिए पार्टनर की तलाश करते हैं लेकिन इसी की आड़ में जमकर फ्रॉड हो रहा है और लड़कों को निशाना बनाया जा रहा है। हैदराबाद में एक ही लड़की ने कई लड़कों को चूना लगाया है। कई लड़कों ने अपना अनुभव शेयर किया है।

डेटिंग के नाम पर क्लब में हुई ठगी

हैदराबाद के कई लड़कों ने दावा किया है कि उन्हें एक लड़की ने ठग लिया है। सभी लड़के, लड़की से एक डेटिंग ऐप के जरिए मिले थे। सभी को एक क्लब ले जाया गया और अलग-अलग दिन पर लड़कों को बड़े शातिराना तरीके से ठगा गया। अब कुछ लड़के सामने आये हैं और अपनी पहचान छुपाकर बताया कि कैसे उन्हें शिकार बनाया गया।

---विज्ञापन---

दीपिका नारायण भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि एक ही लड़की ने एक ही क्लब में कई लड़कों के साथ ठगी की है। तीन लड़कों ने अपना अनुभव शेयर किया है जबकि आठ लड़के ऐसे हैं, जिन्होंने अपने साथ हुए फ्रॉड की बात कबूल की है।


नाम छिपाकर एक लड़के ने बताया कि लड़की से बात शुरू होने के बाद हाईटेक सिटी मेट्रो स्टेशन मिलने के लिए बुलाया और फिर पास के ही एक मॉल के क्लब में लेकर गई। वहां लड़की ने कई महंगे ड्रिंक्स ऑर्डर किए, जिसका बिल करीब 40 हजार रुपये आया। शख्स ने कहा कि ड्रिंक करने के बाद भी जब लड़की के चेहरे पर कोई बदलाव नहीं आया तो मुझे शक हुआ।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : भारतीय पति ढूंढ रही रशियन लड़की, आप भी हैं इंटरेस्टेड तो सीधे कर सकते हैं मैसेज

लड़के ने आगे बताया कि जब मैं घर आया और गूगल पर जमकर इस क्लब के रिव्यू के बारे में पढ़ा तो मुझे हकीकत का पता चला, कई लड़कों ने अपने अनुभव शेयर किए हुए थे। ऐसे कई लड़कों ने बताया कि उनके साथ अलग-अलग जगहों पर फ्रॉड हुआ। हैरानी की बात ये थी कि सभी लड़कों को लड़के कांटेक्ट डेटिंग ऐप के जरिए हुआ और हर बार लड़की एक क्लब में मिलती, जहां वह कई महंगे ड्रिंक ऑर्डर करती। इसके बाद हजारों का बिल लड़के चुकाते और लड़की गायब हो जाती।

First published on: Jun 08, 2024 03:33 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola