Husband wife video funny: ट्रैफिक नियम तोड़ने पर एक दंपति कोर्ट पहुंचे थे। यहां महिला ने कुछ ऐसे जवाब दिए की कोर्ट रूम का कुछ देर के लिए पूरा माहौल ही बदल गया। जिस कमरे से जहां हमेशा मुल्जिमों के नाम की आवाज पूकारी जाती थी उस कमरे से जोर-जोर के ठहाकों की आवाजें गूंजने लगी।
महिला के जवाब सुन कोर्ट में मौजूद लोग नहीं रोक पाए अपनी हंसी
दरअसल, जज के पूछने पर महिला ने कहा, ‘मेरे नाम पर तो केवल टिकट थी’, ‘मैं दोषी नहीं हूं, मेरे पति बहुत कमाल के हैं’ यह ही दोषी हैं। इस पर अदालत ने कहा-क्या आप यह बताने आई हैं कि आपके पति दोषी हैं। आप अपने पति को चलती बस के आगे धकेल रहीं हैं। इस पर महिला बोली, ओर क्या तो क्या फिर में बस के नीचे आ जांऊ। बस महिला का इतना कहना था कि उस समय कोर्ट रूम में जो कोई भी मौजूद था वह अपनी हंसी नहीं रोक पाया।
महिला ने कुछ इस तरह पति की तरफ देखा की सब हंसी से लोटपोट हो गए
मामला यहां तक नहीं थमा। जज ने भी आगे बढ़कर पति से पूछा, क्या आप इस सब से रोज गुजरते हैं। इस पर महिला ने कहा, जज साहब हम 43 साल से सुखद दाम्पत्य जीवन जी रहे हैं। यह कहते हुए जब महिला ने पति की तरफ देखकर पूछ क्यों, तो पति बोला हां प्रिय। यह सब देख कोर्ट में सब हंसी से लोटपोट हो गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
मामला Frank Caprio की कोर्ट का है
मामला मशहूर जज Frank Caprio की कोर्ट का है। अकसर frank caprio की videos इंटरनेट पर वायरल होती हैं जिसमें वह ट्रैफिक नियम तोड़ने के मामलों को अनोखे ढंग से सुनने और अजब गजब सजा सुनाते देखे जाते हैं। नेटिजन्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। यूजर बार-बार वीडियो को देख रहे हैं। वीडियो पर अभी तक 17.1 मिलियन व्यू हो चुके हैं। वीडियो पर अब तक 691k लाइक आ चुके हैं। 4 हजार से अधिक लोग इस पर कमेंट कर चुके हैं। कमेंट में लोग बेचारे पति के लिए हमदर्दी और महिला को भी प्यार दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 hrs agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 hrs ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
1 day ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
2 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
2 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
2 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
8 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
9 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
11 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines