UP Police Exam : उत्तर प्रदेश के महराजगंज से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां का रहने वाला एक शख्स यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की परीक्षा देने के लिए बाहर गया। उसकी पत्नी घर पर ही थी। रात के वक्त पत्नी के कमरे से अजीब आवाजें आने लगीं। यह सुनकर परिवार वाले चिंतित हो गए लेकिन जब कमरे में देखा तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद इसके पीछे की सच्चाई सामने है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है।
पूरा मामला महाराजगंज के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां का एक शख्स उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की परीक्षा के लिए बाहर गया था। उसके जाने के बाद पत्नी ने बड़ा कांड कर दिया। दरअसल शख्स की पत्नी ने रात में अपने बॉयफ्रेंड को घर पर बुला लिया। घर से छुपाकर अपने बॉयफ्रेंड को कमरे में बंद कर दिया। रात में सबके सो जाने के बाद कमरे से अजीब आवाजें आने लगीं।
बहू के कमरे से आई आवाज, घर वालों के उड़े होश
रात में जब घर वालों ने बहू के कमरे से अजीब आवाजें सुनीं तो वह चिंतित हो गए कि वह ठीक तो है। इसके बाद वह कमरे के पास गए और बहू के कमरे में देखा तो उनके होश उड़ गए। दरअसल बहू अपने बॉयफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मना रही थी। घरवालों ने तुरंत दरवाजा बंद कर दिया और शोर मचा दिया। इसके बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए।
बताया जा रहा है कि कमरे में बंद आशिक किसी तरह फरार होने में कामयाब हो गया लेकिन बाहर खड़ा उसका दोस्त लोगों के हाथ लग गया। जिसकी ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की। कुछ ही देर बाद फरार आशिक भी पकड़ में आ गया। दोनों को लोगों ने जमकर पीटा। इसी बीच किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अपने साथ लेकर गई।
यह भी पढ़ें : देश में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों में उमड़े भक्त; देखें मथुरा से लेकर द्वारका तक की तस्वीरें
वहीं पुलिस का कहना है कि दो युवकों को थाने लाया गया है। दोनों को एक घर से पकड़ा गया है। पूछताछ की जा रही है। दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बात की जाएगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
6 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
7 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines