Husband Wife Fight: आए दिन पति-पत्नी के बीच रिश्तों में खटास और बात तलाक तक जाने के कई सारे मामले सामने आते रहते हैं। कभी-कभार तो रिश्ता टूटने का कारण ही बड़ा अजीबोगरीब होता है। ऐसा ही एक मामला आगरा से सामने आया जहां पत्नी पर सिर्फ 5 रुपये खर्च करने पर बात रिश्ता टूटने तक आ गई।
कुरकुरे की शौकीन है पत्नी
आपको बता दें कि पति ने पत्नी को 5 रुपये का कुरकुरे का पैकेट दिलवाने से मना कर दिया जिससे पत्नी नाराज हो गई। गुस्साई पत्नी ससुराल छोड़कर मायके चली गई और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। युवती शाहगंज की रहने वाली है और उसकी शादी साल 2023 में सदर क्षेत्र में हुई थी। उसे कुरकुरे खाने का काफी शौक था।
आपस में समझौता करवाने की कोशिश नाकाम
पत्नी ने जब पति से कुरकुरे खाने की फरमाइश की तो उसने नहीं दिलाए। इस बात पर कपल के बीच खूब झगड़ा हुआ और बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक जा पहुंची। गुस्से में आई पत्नी अपने पति के घर को छोड़कर मायके चली गई। पत्नी ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी और पुलिस ने मामला परिवार परामर्श केंद्र को भेज दिया। शनिवार को दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया। इस बीच काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने जानकारी दी कि दोनों पक्षों में आपसी समझौता करवाने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं बन पाई। दोनों को अगली तारीख दे दी गई है और हो सकता है कि मामला सुलझ जाए।
पत्नी बोली- अब तेवर बदल गए हैं
काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने जानकारी दी कि युवती का पति चांदी का काम करता है और पत्नी को शादी से पहले ही कुरकुरे खाने की आदत थी। पत्नी ने बताया कि शादी के छह महीने तक पति ने उसका काफी ख्याल रखा लेकिन अब उसके तेवर काफी बदल गए हैं। छोटी-छोटी फरमाइश भी वह पूरी नहीं करता और छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करता है। उसने यह भी बताया कि जब दो महीने पहले पांच रुपये के कुरकुरे के लिए बोला तो मना कर दिया और मारपीट तक कर दी।
पति ने क्या कहा?
पत्नी ने आरोप लगाया कि पति उसे खर्चे के पैसे नहीं देता और बेवजह मारपीट करता है। दूसरी तरफ पति का कहना है कि सिर्फ पांच रुपये के कुरकुरे के पीछे पत्नी ने लड़ाई की थी। जब कुरकुरे लाने के लिए मना कर दिया तो वह नाराज हो गई और झगड़ा करने लगी। वह नाराज होकर मायके चली गई।
यह भी पढ़ें: सुनो जी! तलाक दे दीजिए, UPSC की तैयारी करनी है, मना किया तो झूठे केस में जेल भेज दूंगी
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines