Hurricane Milton Florida Mike Smalls Video : अमेरिका में तूफान मिल्टन ने जमकर तबाही मचाई है। फ्लोरिडा उन इलाकों में से एक है, जहां इसका सबसे अधिक असर देखने को मिला। एक तरफ जहां लोगों को घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जाने की चेतावनी दी गई थी, जान बचाने के लिए लोग दूसरी जगहों में शरण ले रहे थे, वहीं एक शख्स ऐसा था जो लाइव स्ट्रीमिंग करते हुए तूफान का सामना कर रहा था।
माइक स्मॉल्स जूनियर नाम का शख्स फ्लोरिडा के टाम्पा में तेज हवाओं के बीच एक गद्दा, एक छाता और रेमन नूडल्स का पैकेट लेकर पहुंच गया और कई घंटे तक इस तूफान में रहने का लाइव स्ट्रीमिंग कर रहा था। इस दौरान उसने जानलेवा स्थितियों का भी सामना किया। जब हवा तेज होने लगी और पानी का जलस्तर बढ़ने लगा तो उसने कहा कि मुझे बचाओ, मैं तैरना नहीं जानता। उसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
माइक स्मॉल्स जूनियर ने कहा कि तूफान मिल्टन के लाइवस्ट्रीमिंग के लिए उनकी योजना पहले से थी और कुछ अच्छे वीडियो रिकॉर्ड करना चाहता था। उसने कहा कि स्थिति खराब हो जाती तो मैं घर निकल जाता। हालांकि तूफान से बचकर वह सुरक्षित घर पहुंच गया और कहा कि वह यह जोखिम भरा काम फिर से करेगा, अगर कीमत सही होगी।
इससे पहले भी माइक तूफान के दौरान टेंट में करीब पांच घंटे बिता चुका है और लाइव स्ट्रीमिंग कर रहा था ताकि वह लोगों का मनोरंजन कर सके और पैसे कमा सके। माइक एक लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म खतरनाक स्टंट के वीडियो शेयर करते हैं और इससे अच्छी कमाई करते हैं। इस शख्स ने यह नहीं बताया कि आखिरकार उसने अपनी जान जोखिम में डालकर कितनी कमाई की।
शख्स ने कहा कि कुछ लोग सोच सकते हैं कि मैं न केवल अपनी जान जोखिम में डाल रहा हूं, बल्कि उन लोगों की जान भी जोखिम में डाल रहा हूं जो मुझे बचाने के लिए आ सकते हैं लेकिन मैं सभी को बताना चाहता हूं कि मैं सुरक्षा को ध्यान में रखकर इस तरह के स्टंट को करता हूं। वहीं पुलिस ने कहा है कि चेतावनी की अनदेखी करने से जान जोखिम में पड़ सकती है। जब लोग इन चेतावनियों की अनदेखी करते हैं तो वे न केवल अपनी सुरक्षा को खतरे में डालते हैं, बल्कि अन्य लोगों को भी परेशान करते हैं।
संबंधित खबरें
हिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
1 day agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
1 day ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
3 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
4 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
5 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
5 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
5 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
7 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines