---विज्ञापन---

Video: 225 Km की रफ्तार से आया चक्रवाती तूफान, मचाई तबाही, ताश के पत्ते की तरह बहा घर

Hurricane Helene : अमेरिका के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान हेलेन तबाही मचा रहा है। तूफान से पहले ही बांध टूटने एक क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आ गया। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है , जिसमें एक पूरा घर पानी में बहता दिखाई दे रहा है। 

---विज्ञापन---

Hurricane Helene : अमेरिका के कई राज्य तूफान हेलेन की चपेट में हैं। ये एक चक्रवात का रूप ले चुका है जो विनाशकारी बनता जा रहा है। फ्लोरिडा, उत्तरी कैरोलिना, दक्षिण कैरोलिना और जॉर्जिया में तूफान की वजह से कम से कम 40 मौतें हुई हैं। ये आंकड़ा और बढ़ने वाला है। अमेरिका के पश्चिमी उत्तरी कैरोलिना में स्थिति भयावाह हो गई है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई वीडियो सामने आए हैं।

चक्रवाती तूफान हेलेन की वजह से हवाओं की रफ्तार 225 Km/Ph तक पहुंच गई। फ्लोरिडा में तो लोगों से जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की गई है। दावा किया जा रहा है कि जब ये तूफान तट से टकराएगा तो इसकी स्पीड कम हो जाएगी लेकिन यह तेजी से बढ़ रहा है।

---विज्ञापन---

लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील

खबरें आईं कि उत्तरी केरोलिना के निकट लेक ल्यूर बांध के टूटने का खतरा है लेकिन अब इससे इनकार कर दिया गया है। चक्रवात के मद्देनजर आस-पास के निवासियों को हटाया गया और उन्हें तुरंत ऊंचे स्थानों पर चले जाने को कहा गया है।

---विज्ञापन---

इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पूरा घर बाढ़ के पानी में बहता हुआ दिखाई दे रहा है। तूफान हेलेन के कारण लेक ल्यूर बांध टूट गया, जिससे बाढ़ आ गई थी। हालांकि बांध को ठीक कर लिया गया और उसके टूटने से तबाही मचने का खतरा टल गया है लेकिन तूफान हेलेन अभी तट से टकराया नहीं है। तूफान का खतरा अभी भी बना हुआ है।

---विज्ञापन---


देखें और वीडियो

---विज्ञापन---


उत्तरी कैरोलिना में हेलेन के पहुंचने से पहले से ही बांध के पानी से तबाही मची है, गहर डूब गए, गाड़ियां बह गईं। यहां तक कि वीडियो में कंटेनर भी बहते दिखाई दिए।

First published on: Sep 28, 2024 07:52 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola