Whiteheads: व्हाइटहेड्स को जड़ से खत्म करने के लिए ये होममेड स्क्रब हैं कारगर, अपनाकर देखें

How To Get Rid Of Whiteheads

How To Get Rid Of Whiteheads

विज्ञापन

How To Get Rid Of Whiteheads: हर किसी की स्किन एक जैसी नहीं होती हैं। इसलिए हर किसी को चेहरे से जुड़ी अलग-अलग समस्या होती हैं।

इसके लिए लोग अलग-अलग तरह के उपाय अपनाते हैं। इन्हीं में से एक हैं व्हाइटहेड्स, जो एक बार हो जाए, तो पीछा ही नहीं छोड़ते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे इन व्हाइटहेड्स से छुटकारा पा सकते हैं।

विज्ञापन

व्हाइटहेड्स को ठीक करने के लिए घरेलू उपाय

अगर आप भी घरेलू उपाय से व्हाइटहेड्स को ठीक करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप घर पर बने कुछ अच्छे स्क्रब को यूज कर सकते हैं।

इससे आपकी स्किन को नुकसान भी नहीं होगा और इस परेशानी से आपको निजात भी मिल सकेगीं। चलिए जान लेते हैं कि किन होममेड स्क्रब से आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।

व्हाइटहेड्स के लिए ये होममेड स्क्रब हो सकते हैं फायदेमंद

1. अमरूद का स्क्रब बेहतर शानदार

विज्ञापन

अगर आप भी अपने व्हाइटहेड्स को रिमूव करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप अमरूद का स्क्रब इस्तेमाल कर सकते हैं। अमरुद में भरपूर मात्रा में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

इसके लिए आपको सबसे पहले एक अमरुद और कम से कम 4 अमरुद के पत्ते लेने हैं। इसके बाद दोनों को पीस लें और फिर इससे फेस की स्क्रबिंग करें। इसके बाद 20 मिनट तक इसको रहने दें और फिर अपने फेस को साफ पानी से धो लें।

विज्ञापन

2. गुलाब का स्क्रब भी देता है कमाल का फायदा

चेहरे के लिए गुलाब को बेहद बेहतर माना जाता है। इसमें कई ऐसे गुण होते हैं, जो स्किन को लाभ देते हैं। साथ ही अगर आप गुलाब का होममेड स्क्रब व्हाइटहेड्स पर लगाते हैं, तो इससे आपका फेस साफ होगा और इस परेशानी से आपको निजात मिलेगी।

विज्ञापन

इस बनाने के लिए आप पहले गुलाब को पीस लें और फिर उसे एलोवेरा जेल में मिला लें और इसके बाद इसमें एक चम्मच ओट्स डालकर इसे आप अपने फेस पर लगा सकते हैं।

3. पपीते का स्क्रब भी कारगर

विज्ञापन

व्हाइटहेड्स से छुटकारा पाने के लिए पपीते का स्क्रब भी एक बेहतर ऑप्शन हैं। इसमें मौजूद विटामिन C सहित अलग-अलग तरह के क्लींजिंग एजेंट स्किन को फायदा देते हैं।

वहीं, इससे स्किन भी साफ होती है और ये ऑयल प्रोडक्शन को भी कम करता है। इसके नियमित इस्तेमाल से आप वाइटहेड्स से छुटकारा पा सकते हैं।

विज्ञापन

इसके लिए आपको सबसे पहले पपीते को छिलके सहित महीन पीसना है और इसके बाद इसे अपने फेस पर लगाना हैं। इसके बाद आप इसे अपने फेस पर लगा लें और कुछ देर बाद चेहरे को धो लें।

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ