जितना बड़ा स्कैम, उतना इनसेंटिव… कैसे काम करती है साइबर ठगों की दुनिया? आइए एक्सपर्ट से समझते हैं जालसाजी

साइबर ठग लोगों को लूटने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे. फोन कॉल, सोशल मीडिया जैसी हर जगह पर लोगों के साथ स्कैम हो रहे हैं. ठगों के पास डाटा कहां से आता है और ये किस तरह फ्रॉड करते हैं? इस बारे में पूरी जानकारी दी रिटायर्ड IAS ऑफिसर चंदन जैन ने, पढ़िए ये रिपोर्ट.

Cyber Scam

Credit: Social Media

स्कैमर आए दिन लोगों को ठगने के नए-नए तरीके निकालते रहते हैं. कभी नकली पुलिस कर्मी बन जाते हैं, कभी कस्टम ऑफिसर तो कभी पापा के दोस्त बनकर फोन कॉल करते हैं. स्कैमर आपको कॉल करके बोलेगा कि वो आपके पिता का कोई जानने वाला है और उसने आपके पिता से कुछ पैसे लिए थे. स्कैमर कहेगा कि वो आपके पापा के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर नहीं कर पा रहा है, इसलिए वो आपके अकाउंट में पैसे भेजना चाहता है. वो पहले आपको 1 रुपया भेजेगा और फिर आपसे किसी बहाने ओटीपी मांगकर आपका अकाउंट खाली कर देगा. साइबर ठग और किस-किस तरह के तरीके अपनाते हैं और ठगी से कैसे बचा जा सकता है. इस बारे में एक्सपर्ट चंदन जैन ने एक खास बातचीत में डिटेल जानकारी दी, जो खुद एक रिटायर्ड IAS अधिकारी हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां से आता है डाटा?

एक्सपर्ट ने बताया कि अकसर हम लोग बैंकों में अपने डॉक्यूमेंट्स जमा करवाते हैं. उनमें आधार कार्ड, पेन कार्ड, फोन नंबर सभी होते हैं. स्कैमर यही डाटा चोरी करके लोगों को ठगने का प्लान बनाते हैं. इन्हें ये भी पता होता है कि आपके अकाउंट में कितने पैसे हैं. बड़े-बुजुर्गों, कम पढ़े-लिखे लोगों और महिलाओं को टारगेट करना इनके लिए आसान होता है. हाल ही में मुंबई में रहने वाले एक सीनियर सिटीजन के पास एक महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, जिसे उन्होंने इग्नोर कर दिया. फिर एक के बाद तीन महिलाओं ने उन्हें रिक्वेस्ट भेजी, जिनसे वो बात करने लगे. धीरे-धीरे वो महिलाएं अपनी प्रॉब्लम बताकर उनसे पैसे मांगने लगीं. 3 साल में उन्होंने 3 करोड़ रुपये ऐंठ लिए

स्कैम करने पर मिलता है इनसेंटिव

एक्सपर्ट के मुताबिक चीनी स्कैमर अपना बड़ा ऑफिस खोलते हैं, जहां से कॉलिंग की जाती है. स्कैम करने पर इंसेंटिव दिया जाता है. इसका खुलासा तब हुआ जब म्यांमार में भारतीय सरकार की रिक्वेस्ट पर छापेमारी की गई. इसमें सामने आया कि कॉल सेंटर में 500 से ज्यादा कर्मचारी थे जो सिर्फ स्कैम करने के लिए कॉल करते थे.

विज्ञापन

ठगी से कैसे बचें?

एक्सपर्ट ने बताया कि सावधान रहकर ही साइबर ठगी से बचा जा सकता है. जब भी स्कैमर की कॉल आती है तो वो ड्रग्स, मनी लॉन्ड्रिंग या क्रिमिनल एक्टिविटी जैसे सीरियस आरोप लगाना चाहते हैं. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि कोई भी एजेंसी चाहे वो एनसीबी हो, पुलिस हो या कस्टम ऑफिसर हो, वो किसी को भी कॉल नहीं करते.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ