आजकल हर सरकारी और गैर-सरकारी काम में आधार कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेज बन चुका है। चाहे बैंक अकाउंट खोलना हो या सरकारी योजना का लाभ लेना हो हर जगह आधार जरूरी है। लेकिन अगर आपके आधार में कोई गलती हो गई है तो उसे सुधारने के भी कुछ नियम हैं। UIDAI (यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने हर जानकारी को अपडेट करने की एक सीमा तय की है। आइए जानते हैं कि आप कितनी बार नाम, पता, उम्र, लिंग और मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं।
नाम बदलने का नियम, सिर्फ दो बार मौका
अगर आपके आधार कार्ड में नाम गलत छपा है या शादी के बाद उपनाम बदलना है तो आप इसे सिर्फ दो बार बदल सकते हैं। इसके लिए आपको वैध दस्तावेज जैसे पैन कार्ड, पासपोर्ट या विवाह प्रमाण पत्र देना होगा। इसलिए नाम अपडेट करते वक्त एक बार जरूर सोच-समझकर करें।
डेट ऑफ बर्थ में बदलाव, सिर्फ एक बार मौका
UIDAI आपको सिर्फ एक बार ही जन्मतिथि (Date of Birth) बदलने की अनुमति देता है। अगर आपके आधार कार्ड में जन्मतिथि गलत छपी है तो सुधार के लिए जन्म प्रमाण पत्र या स्कूल सर्टिफिकेट जैसे प्रूफ देना जरूरी होगा। एक बार सुधार हो जाने के बाद फिर से DOB नहीं बदली जा सकती।
एड्रेस बदलना, जितनी बार चाहें
अगर आप किसी नए शहर में शिफ्ट हुए हैं या किराए के घर में रहते हैं तो आपको आधार कार्ड में एड्रेस बदलने की जरूरत पड़ सकती है। अच्छी बात ये है कि एड्रेस आप कितनी भी बार बदल सकते हैं। इसके लिए बिजली का बिल, पानी का बिल या किराए का एग्रीमेंट जैसे दस्तावेज मांगे जाते हैं। ये अपडेट आप ऑनलाइन भी कर सकते हैं या आधार सेवा केंद्र जाकर भी।
लिंग (Gender) में बदलाव, सिर्फ एक बार मौका
अगर आपके आधार में जेंडर (पुरुष/महिला/ट्रांसजेंडर) गलत दर्ज है तो आप इसे सिर्फ एक बार ही बदल सकते हैं। इस बदलाव के लिए आपको प्रमाण देना होगा और एक बार अपडेट हो जाने के बाद दोबारा मौका नहीं मिलेगा।
मोबाइल नंबर बदलना, कोई लिमिट नहीं
आधार से मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी है क्योंकि OTP आधारित सेवाओं के लिए ये बेहद जरूरी होता है। अच्छी बात ये है कि आप मोबाइल नंबर कितनी भी बार बदल सकते हैं। लेकिन ये अपडेट केवल आधार सेवा केंद्र पर जाकर ही किया जा सकता है।
अपडेट के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स
सभी अपडेट के लिए वैलिड डाक्यूमेंट्सअनिवार्य हैं। कुछ मामलों में ओरिजिनल डॉक्युमेंट्स दिखाने पड़ सकते हैं। अपडेट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
15 hrs agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
1 day agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
3 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
7 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
7 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
7 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines