CT स्कैन में मरीज की टांगों में दिखा कुछ ऐसा, हैरान रह गए डॉक्टर; फोटो वायरल

What is Cysticercosis? : मरीज के पैर का CT स्कैन देखकर डॉक्टर हैरान रह गए, आखिर क्या होता है सिस्टीसर्कोसिस? जानें कैसे करें इससे बचाव!

Cysticercosis

What is Cysticercosis? :एक डॉक्टर ने अपने एक मरीज के पैर का CT स्कैन सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद से ही यह वायरल हो गया है। इस फोटो को देखकर लोग परेशान हैं कि आखिर स्कैनिंग में ऐसी क्या चीज हैं, जिसे देखकर सब हैरान हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा हेल्थ जैक्सनविले के डॉ सैम गाली ने ये चौंकाने वाली फोटो शेयर की है। उन्हें इसे अब तक का सबसे अजीब सीटी स्कैन बताया।

विज्ञापन

डॉक्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मरीज के सीटी स्कैन का फोटो भी शेयर किया है। फोटो में दिखाई दे रहा है कि मरीज के पैरों में सफेद रंग के कुछ कीड़े जैसी चीज दिखाई दे रही है। यही कीड़े सबको परेशान कर रहे हैं। दरअसल ये परजीवी हैं, जो किसी अन्य जीवित चीज पर ही निर्भर रहते हैं। हालांकि मरीज के पैर को देखकर किसी को समझ ही नहीं आया कि आखिर माजरा क्या है। इसके बाद डॉक्टर ने खुद ही बताया कि आखिर शख्स के पैरों में क्या है!

विज्ञापन

क्या होता है सिस्टीसर्कोसिस ?

डॉक्टर ने कहा कि रोगी को ‘टेनिया सोलियम’ या सिस्टीसर्कोसिस हो गया। अब सवाल ये उठता है कि आखिर सिस्टीसर्कोसिस क्या है? डॉक्टर के अनुसार, सिस्टीसर्कोसिस पोर्क टेपवर्म के कारण होने वाला एक गंभीर संक्रमण है, जहां पोर्क टेपवर्म के लार्वा मस्तिष्क और मांसपेशियों सहित कोशिकाओं के समूह तक पहुंच जाते हैं , जिससे इंसान गंभीर रूप से बीमार हो सकता है।


डॉक्टर के अनुसार, इससे त्वचा के नीचे गांठ, सिरदर्द और दौरे पास सकते हैं। कभी कभी यह संक्रमण दिमाग या रीढ़ की हड्डी तक पहुंच जाता है। अधपके सूअर का मांस खाने से ये संक्रमण जल्दी फैलता है। सूअर के मांस को खाने से मनुष्य ‘टी. सोलियम’ से संक्रमित हो जाता है।

विज्ञापन

डॉक्टर सैम गाली ने बताया कि अनुमान है कि दुनिया भर में हर साल लगभग 50 मिलियन लोग सिस्टीसर्कोसिस से संक्रमित होते हैं और लगभग 50,000 मौतें होती हैं। इस तरह के संक्रमण आमतौर पर सीटी स्कैन पर सफेद धब्बों के रूप में दिखाई देता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस कहानी से यह सबक मिलता है कि साफ-सफाई रखने की पूरी कोशिश करें, हमेशा अपने हाथ धोएं और कभी भी कच्चा या अधपका सूअर का मांस न खाएं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ