हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Holi dance: राजस्थान के इस पुलिस अफसर ने जवानों संग दिल खोलकर किया डांस, वीडियो देख लोग बोले- ठुमका जोरदार हुकुम

विज्ञापन
Himanshu singh Rajawat Holi Dance Video Viral

Holi dance: राजस्थान के पुलिस इंस्पेक्टर हिमांशु सिंह राजावत ने होली पर अपने साथी जवानों संग जमकर डांस किया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग होली की बधाई देते उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा की जोरदार ठुमका है हुकुम।

सोहराबुद्दीन एनकाउंटर करने वाली टीम में थे राजावत

उदयपुर में जन्मे हिमांशु सिंह राजावत वर्तमान में सागवाड़ा पुलिस स्टेशन में तैनात हैं। 26 नवंबर, 2005 को गुजरात एटीएस और राजस्थान एटीएस ने कुख्यात अपराधी सोहराबुद्दीन का एनकाउंटर किया था। इस टीम में हिमांशु सिंह राजावत भी थे। हालांकि, इस एनकाउंटर के बाद खुद हिमांशु को 7 साल 3 महीने जेल में काटने पड़े। सोहराबुद्दीन शेख मुठभेड़ केस में मुंबई की विशेष अदालत ने 21 दिसंबर, 2018 को अपना फैसला सुनाया और हिमांशु बाइज्जत बरी हो गए थे।

पुलिस अधिकारियों के उत्साह और स्ट्रीट-स्टाइल डांस मूव्स ने लोगो का दिल जीत लिया , इसे राजस्थान के सबसे आनंदमय होली समारोहों में से एक बना दिया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola