हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

होली से पहले महिलाओं ने शराब की पेटियां लूटीं, ठेके में लूट का वायरल हुआ वीडियो

विज्ञापन

Viral Video Attack on Liquor Shop: होली पर शराब की बिक्री बढ़ जाती है। कई जगहों पर शराब के दाम अवैध रूप से बढ़ा दिए जाते हैं। मजबूरी में लोगों को अवैध रूप से महंगी शराब खरीदनी पड़ती है। हालांकि ऐसा कुछ ही जगहों पर होता है। होली से पहले तेलंगाना का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ महिलाएं शराब की दुकान में तोड़फोड़ करती दिखाई दे रही हैं।

शराब की पेटियां लूट ले गईं महिलाएं

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोगों की भीड़ ने शराब की दुकान पर हमला कर दिया है। इस भीड़ में महिलाएं भी शामिल हैं। भीड़ दुकान में घुस गई, जमकर तोड़-फोड़ की। कुछ महिलाओं को दुकान के अंदर से शराब की बोतल को लेकर भागते देखा जा सकता है।

शराब की दुकान लूटने क्यों पहुंची भीड़?

बताया जा रहा है कि कुछ शराब की दुकानों पर निर्धारित दाम से अधिक वसूली की जा रही थी। दावा किया गया है कि प्रति बोतल पर 20 से 30 रुपए अधिक वसूले जा रहे थे। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें महिलाएं और लोग दुकान में लूटपाट करते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

देखिए वीडियो 


जानकारी के मुताबिक, घटना तेलंगाना के खम्मम जिले के टेकुलापल्ली में हुई। होली से पहले कुछ वाइन शॉप पर ऊंचे दामों पर शराब बेची जा रही थी। स्थानीय लोगों ने करीब तीन दुकानों को निशाना बनाया। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: बिजली की रफ्तार से आई ‘मौत’को दिया चकमा, लोग बोले- ये होती है किस्मत

लोगों ने लगाए आरोप
लोगों का आरोप है कि शराब की दुकान वाले ब्रांडेड शराब नहीं रखते हैं और जो भी शराब रखते हैं उसे भी अधिक दाम पर बेचते हैं। इससे ग्रामीण भड़क गए और एकत्रित होकर दुकान पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola