Happy Holi 2024: 25 मार्च को होली का त्यौहार मनाया जाएगा। इसको लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। होली को लोग तरह-तरह से मनाते हैं। कुछ लोग नशे में धुत होकर सड़क पर हुड़दंग भी करते हैं तो कुछ ऐसे होते हैं जो शांति से इस तयोहार को सेलिब्रेट करते हैं।
हर साल वायरल होता है ये वीडियो
सोशल मीडिया पर होली मनाते लोगों के कई मजेदार वीडियो वायरल होते हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर होली का एक पुराना वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। यह वीडियो हर साल होली के मौके पर खूब शेयर किया जाता है।
वीडियो में एक रिपोर्टर होली खेल रहे कुछ युवकों से बातचीत करता दिखाई दे रहा है। युवक बाइक पर सवार थे, उन्हें रोककर यह शख्स उनसे बातचीत करता है लेकिन जैसे ही यह सभी युवक बाइक लेकर निकलने की तैयारी करते हैं, तभी पीछे से कुछ एक अनियंत्रित बाइक सवार तेजी से आता है और रिपोर्टर को ही ठोक देता है।
देखिए वीडियो
अब इस वीडियो को शेयर कर लोगों का कहना है कि इस वीडियो के बिना होली अधूरी है। एक ने वीडियो शेयर कर लिखा कि हर साल की होली इस वीडियो के बिना अधूरी रहती है, होली की शुभकामनाएं! एक ने लिखा कि इस वीडियो को कितनी बार भी देख लो, ये पुराना नहीं होता है। एक अन्य ने लिखा कि होली खेलो और होली खेलने के लिए ही है। मगर किसी को भी घायल करके या परेशान करके होली नहीं खेलनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : दिल्ली मेट्रो में दो लड़कियां हुईं रोमांटिक, ‘अंग लगा दे रे’ गाने के साथ सेलिब्रेट की होली, Video
एक अन्य ने लिखा कि ये बधाई 5 साल से मशहूर है। इससे खतरनाक बधाई आज तक कोई नहीं दे पाया। एक ने लिखा कि बाइक वाला तो आशीर्वाद लेने सीधा चरणों में ही गिर गया। एक अन्य ने लिखा कि ये सब देखकर हंसी नहीं रुक रही है। एक अन्य ने लिखा कि अपनी जान पर खेलकर बधाई कौन देता है भाई?
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
7 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
8 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
9 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines