Himani Narwal Last Video: छोटी उम्र में दुनिया को अलविदा कह गई हिमानी नरवाल (Himani Narwal) की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल हत्याकांड ने ऐसी सनसनी मचा दी है कि हर कोई हैरान है। नीले सूटकेस में हिमानी की बॉडी का मिलना ये बताता है कि उसके साथ अंतिम समय में कितना कुछ हुआ होगा। इसी बीच हिमानी के मौत से पहले के वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। एक वीडियो में हिमानी प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ में स्नान करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वो काफी खुश नजर आ रही हैं।
मां के साथ गंगा में लगाई डुबकी
हिमानी नरवाल युवा कांग्रेस कार्यकर्ता होने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी छाई रहती थीं। उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर उनकी बहुत सी वीडियो और फोटो हैं। एक हालिया वीडियो में वो अपनी मां के साथ महाकुंभ में स्नान करती नजर आ रही हैं। इस दौरान वो काफी खुश भी नजर आ रही हैं। उन्होंने सूर्य नमस्कार किया और फिर पवित्र स्नान किया।
यह भी पढ़ें:नहाते या कपड़े बदलते वक्त एडल्ट साइट पर वायरल न हो जाए वीडियो, कहीं आप तो नहीं करती ये गलती
भक्ति भाव रखने वाली हिमानी की हुई दर्दनाक मौत
हिमानी नरवाल भक्ति भाव रखने वाली लड़की थीं। लेकिन महाकुंभ में स्नान करने वाली हिमानी की बहुत ही दर्दनाक मौत हुई। उन्हें उन्हीं के बॉयफ्रेंड ने मारा था। वहीं बूढ़ी मां अब इंसाफ की गुहार लगा रही हैं। हिमानी की मां का कहना है कि इस हत्या के पीछे राजनीतिक षड़यंत्र है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
सचिन ने सुनाई मर्डर की रात की कहानी
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमानी के बॉयफ्रेंड सचिन ने पुलिस को बताया कि 28 फरवरी, शुक्रवार की रात को उसने हिमानी नरवाल की हत्या की और फिर 3 घंटे तक वह घर से बाहर रहा। उसके बाद उसने रात को करीब एक बजे हिमानी के शव को सूटकेस में डाला और उसे सांपला बस स्टैंड के पास फेंक दिया।
यह भी पढ़ें: बच्चे पैदा करने की मशीन बना ये शख्स, अब तक जमा चुका है शतक
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
23 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines