Engineering College girls Bathroom Hidden Camera : कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की छात्रा से हुआ रेप का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि एक और कॉलेज से देश की बेटियों, महिलाओं की इज्जत को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। मामला आंध्र प्रदेश के गुडलावलेरु कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग कॉलेज का है। यहां के गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में खुफिया कैमरा मिला है। बताया जा रहा है कि छात्राओं के करीब 300 प्राइवेट वीडियो लीक हुए हैं। इसके बाद छात्राएं आंदोलन पर उतर गईं।
विवाद बढ़ने और सोशल मीडिया पर मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने इसी कॉलेज के बीटेक फाइनल ईयर के स्टूडेंट विजय कुमार को पकड़ा है। पुलिस ने विजय का फोन और लैपटॉप भी जब्त किया है। दावा किया जा रहा है कि कैमरे से रिकॉर्ड छात्राओं के वीडियो को बेचा जाता था। जानकारी के मुताबिक, छात्राओं के करीब 300 वीडियो लीक या बेचे जा चुके हैं।
गर्ल हॉस्टल में कैसे पहुंचा कैमरा?
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आरोपी विजय कुमार ने इसमें अपनी गर्लफ्रेंड की मदद ली है। गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल करके विजय ने हॉस्टल के बाथरूम में कैमरा लगवाया था। बताया जा रहा है कि पहले विजय ने अपनी गर्लफ्रेंड का वीडियो रिकॉर्ड किया था। इसके बाद इसी के जरिए उसने अपनी गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल करना शुरू किया और गर्ल हॉस्टल के बाथरूम में कैमरा लगाने के लिए मजबूर किया।
दावा किया जा रहा है कि गुडलावलेरु कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग कॉलेज को एक हफ्ते पहले ही जानकारी दी गई लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो छात्राएं हॉस्टल से बाहर गईं और प्रदर्शन करने लगीं। आरोप है कि मामला हॉस्टल से बाहर से ना जाए, इसके लिए मेन गेट को ही बंद कर दिया गया था लेकिन विवाद बढ़ने के बाद पुलिस को सूचना मिली। सीएम ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
यह भी पढ़ें : होटल या वॉशरूम में कहां लगा है Hidden Camera? अब फोन का ये तगड़ा फीचर बताएगा
यह मामला लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और लोग इस मामले को लेकर आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। अधिकतर लोगों ने लड़कियों और छात्रों की सुरक्षा का सवाल उठाते हुए आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं आरोपी की भी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
20 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines