Helicopter Crash : ब्राजील में एक हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की खबर सामने आई है। हैरानी की बात ये है कि इस घटना में एक शख्स चमत्कारिक रूप से बच गया, जबकि पूरा हेलिकॉप्टर जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि इस हेलिकॉप्टर में तीन लोग सवार थे, हेलीकॉप्टर तेजी से नीचे की ओर आया और क्रैश हो गया। जमीन पर गिरने से पहले ही इस हेलीकॉप्टर में आग लग गई थी।
घटना ब्राजील के कारुआरू में सोमवार को हुई है। एक हेलीकॉप्टर से तीन लोग उड़ान भर रहे थे लेकिन अचानक इसमें आग लग गई। इसमें सवार एक यात्री कुन्हा डॉस सैंटोस हेलीकॉप्टर के नीचे गिरने के बाद भी बच निकले। हेलिकॉप्टर तेजी से नीचे की ओर आता दिखाई दिया, इसमें आग लगी हुई थी। जब जमीन पर गिरा तो आग और तेज हो गई। हेलीकॉप्टर को नीचे आता देख कुछ लोग उस जगह पहुंचे, जहां हेलीकॉप्टर गिरा हुआ था।
चमत्कारिक रूप से बच गया यात्री
लोगों की भीड़ ने एक बिना कपड़े के जले हुए व्यक्ति को चलते हुए पाया, जबकि दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर से घना, काला धुआं निकल रहा है। इस टक्कर में दो पायलटों की मौत हो गई, लेकिन 41 साल का यात्री झाड़ियों के बीच गिरा और वह चमत्कारिक रूप से बच गया था। परिवार के लोगों के ने बताया कि वह बुरी तरह जल गया था। हालांकि वह होश में था, उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हेलीकॉप्टर उड़ान के लिए प्रतिबंधित था। बताया जा रहा है कि सर्विस के बाद इस हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी थी और फिर हादसे का शिकार हो गया। जांच की जा रही है कि जब हेलीकॉप्टर पर उड़ान के लिए रोक लगाई गई थी, इसके बाद भी वह हवा में क्यों गया और उड़ान भरने की परमिशन कैसे मिली?
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
3 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
5 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
10 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines