Heeramandi Song Girl Dance Viral Video : संजय लीला भंसाली की हीरामंडी रिलीज हो चुकी है। रिलीज होने के बाद से ही इसके कुछ सीन खूब वायरल हो रहे हैं और कुछ डायलोग और गाने पर जमकर रील बन रहे हैं।अदिति राव हैदरी के डांस की भी खूब चर्चा हुई। ‘सैयां हटो जाओ’ गाने पर अदिति राव हैदरी मुजरा करती हुई दिखीं, जो लोगों को खूब पंसद आया। अब इस गाने पर खूब रील बन रहे हैं। एक लड़की ने सैयां हटो जाओ गाने पर डांस किया, जिसे देख लोग तारीफ करते नहीं थक रहे।
हीरामंडी का डांस हो रहा वायरल
हीरामंडी में अदिति राव एक तवायफ की भूमिका में हैं, जिसमें वह मशहूर नर्तकी और गायिका का रोल निभा रही है। हीरामंडी में ‘सैयां हटो जाओ’ गाने पर ऐसा डांस किया कि लोगों ने इसकी जमकर तारीफ की है। अब एक लड़की ने इस गाने पर डांस कर इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, लोगों को लड़की का डांस भी खूब पसंद आ रहा है।
खुद को पेशे से डांसर बताने वालीं योशेता जोगी सिंह नाम की लड़की ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उनके डांस, स्टेप्स आदि को लेकर लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को पांच लाख से अधिक लोग देख चुके हैं जबकि हजारों की संख्या में लोगों ने कमेंट्स किए हैं। इतना ही नहीं, कमेंट्स करने वाले ज्यादातर कमेंट्स तारीफ के लिए किए गए हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इन्होंने इस गाने पर कितना अच्छा और दिलचस्प डांस किया है। एक ने लिखा कि मन तो करना है कि इस डांस को ऐसे ही बैठकर देखता रहूं। एक अन्य ने लिखा कि आप बिल्कुल अद्भुत और बहुत सुंदर हैं। वाह! क्या डांस किया है आपने। एक लड़की ने लिखा कि इस डांसर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाना चाहिए, इतना अच्छा डांस करना और क्यूट होना अपराध है।
एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि गजगामिनी वॉक के साथ एक और रील भी बनाएं। आप बहुत सुंदर कथक नर्तक हैं इसलिए मुझे यकीन है कि आप इसमें बहुत अच्छे से सफल होंगी। एक अन्य ने लिखा कि मुझे हीरामंडी में किए गए डांस से अच्छा तो आपका डांस लग रहा है। आपको भगवान ने शायद कुछ गिफ्ट दिया है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines