हिंद महासागर से एक बेहद भावुक करने वाला वीडियो सामने आया है. यहां एक मां डॉल्फिन अपने मरे हुए बच्चे को पानी की सतह पर तैरने में मदद कर रही है. वह बच्चे को डूबने से बचाने के लिए कई दिनों तक अपनी पीठ पर रखकर तैरती रही. इस बॉटलनोज डॉल्फिन का नाम शोधकर्ताओं ने फ्रैगल रखा है. यह दिल छू लेने वाला मंजर देखकर सोशल मीडिया पर लोग बहुत भावुक हो रहे हैं. यह वीडियो ऑस्ट्रेलिया की एक समुद्री शोध संस्था जियोग्रॉफ मरीन रिसर्च ने जारी किया है. वैज्ञानिकों के मुताबिक डॉल्फिन अपने बच्चे की मौत के गम में ऐसा कर रही है.
इस डॉल्फिन ने पहले भी खोए हैं अपने बच्चे
शोधकर्ताओं का कहना है कि फ्रैगल नाम की इस डॉल्फिन के साथ यह हादसा पहली बार नहीं हुआ है. इससे पहले भी वह अपने चार बच्चों को खो चुकी है. इस बार सर्दियों के मौसम में जन्मे इस बच्चे की सांसें तेज चल रही थीं. इससे वैज्ञानिकों को पहले ही अंदेशा था कि बच्चा ज्यादा दिन जीवित नहीं रहेगा. डॉल्फिन बहुत समझदार और सामाजिक जीव होती हैं. उनके अंदर अपनों के प्रति गहरा लगाव होता है. बच्चे की मौत के बाद भी मां का उसे खुद से दूर न होने देना उनके गहरे रिश्ते को दर्शाता है. यह घटना दिखाती है कि जानवरों में भी इंसानों जैसी भावनाएं होती हैं.
यह भी पढ़ें: Internet Usage in Iran: रोज कितनी देर इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं ईरान के लोग? सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
दूसरे साथियों ने भी दिया साथ
वैज्ञानिकों का कहना है कि डॉल्फिन में यह एक तरह का शोक मनाने का तरीका होता है. वे मरे हुए बच्चे को कई दिनों तक सतह पर रखती हैं ताकि वह नीचे न डूब जाए. हालांकि खुद जिंदा रहने और भोजन की तलाश के लिए मां को आखिरकार बच्चे को छोड़ना ही पड़ता है. इस कठिन समय में समूह की दूसरी डॉल्फिन भी उस मां के साथ तैरती हुई नजर आईं. वे मां को सहारा देने और सुरक्षा देने का काम कर रही थीं. कम संख्या में मौजूद इन डॉल्फिनों का एक-दूसरे के प्रति यह प्यार और जुड़ाव देखकर वैज्ञानिक भी काफी हैरान हैं.
संबंधित खबरें
सूरत के कारोबारी ने दिवाली पर कर्मचारियों को दिया 1 लाख का बोनस
5 hrs ago60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
1 day agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
3 days agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
3 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
4 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
4 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
5 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
5 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
6 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines