Heart Attack Video Viral: पिछले कुछ समय से हार्ट अटैक से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। किसी को बैठे बैठे हार्ट अटैक आया तो कोई डांस करते करते खत्म हो गया। कुछ लोगों की जान बचा ली गई। अब भोपाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक परिवार खाना खाने के लिए होटल पहुंचा था, जहां एक शख्स को हार्ट अटैक आ गया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि परिवार होटल में खाना खाने के लिए टेबल पर बैठा है। वेटर ने उन्हें खाना लाकर दिया। इसके कुछ ही देर बाद शख्स थोड़ा परेशान दिखने लगा। अचानक उसने सामने रखे खाने पर ही सिर रख दिया। किसी को कुछ समझ ही नहीं आया कि ये हार्ट अटैक है।
परिजनों ने शख्स का सिर उठाने की कोशिश की लेकिन जब वह नहीं उठे तो लोग डर गए। जब शख्स को उठाने की कोशिश की गई तो वह कुर्सी से जमीन पर गिर पड़े। तब लोगों को समझा में आया कि मामला गंभीर है। शख्स के गिरने के बाद होटल के कर्मचारी भी वहां पहुंचे गए और CPR देने की कोशिश की लेकिन शख्स को नहीं बचाया जा सका।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और ऐसे मामले लगातार सामने आने पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। एक ने लिखा कि हार्ट अटैक से तमाम लोग मर रहे हैं और यह सिलसिला वैक्सीन लगने के बाद से शुरू हुआ है। एक ने लिखा कि सीपीआर देना सीखना अनिवार्य होना चाहिए, अगर उसके साथी ठीक से सीपीआर देना जानते होते तो उसे बचाया जा सकता था।
मामला मध्य प्रदेश के इंदौर का और मृतक का नाम कैलाश पटेल बताया जा रहा है , वह अपने परिवार के साथ खाना खाने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें साइलेंट अटैक आया और जब तक कोई कुछ समझ आता, उनकी जान जा चुकी थी। पिछले कुछ वक्त से ऐसे मामलों की संख्या में तेजी से वृद्धि देखी गई है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 hr agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines