---विज्ञापन---

Multigrain Idli Recipe: स्नैक और लंच दोनों के लिए हेल्दी ऑप्शन है मल्टीग्रेन इडली, नोट करें इजी रेसिपी

नई दिल्ली: इडली साउथ इंडिया की एक काफी लोकप्रिय डिश है। इसको लोग हेल्दी नाश्ते या स्नैक के तौर पर खाना पसंद करते हैं। साउथ इंडियन डिश की खास बात ये है कि इसको पचाना और बनाना बहुत आसान होता है। ये एक बहुत ही हल्की डिश होती है। वैसे तो आमतौर पर घरों में […]

नई दिल्ली: इडली साउथ इंडिया की एक काफी लोकप्रिय डिश है। इसको लोग हेल्दी नाश्ते या स्नैक के तौर पर खाना पसंद करते हैं। साउथ इंडियन डिश की खास बात ये है कि इसको पचाना और बनाना बहुत आसान होता है। ये एक बहुत ही हल्की डिश होती है। वैसे तो आमतौर पर घरों में प्लेन इडली बनाकर खूब खाई जाती है। लेकिन क्या कभी आपने मल्टीग्रेन इडली बनाकर खाई है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए मल्टीग्रेन इडली बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। मल्टीग्रेन कई पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसलिए अगर आप एक हेल्थ कॉन्शियस हैं तो ये डिश आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है। इसको आप लंच से लेकर डिनर में कुछ ही मिनटों में बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं मल्टीग्रेन इडली बनाने की रेसिपी-

मल्टीग्रेन इडली बनाने की सामग्री-
-रागी का आटा 1/2 कप
-बाजरे का आटा 1/2 कप
-ज्वार का आटा 1/2 कप
-साबुत गेहूं का आटा 1/3 कप
-उड़द की दाल 1/2 कप
-मेथी दाना 2 चम्मच
-नमक 1 छोटा चम्मच
-तेल

---विज्ञापन---

मल्टीग्रेन इडली बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले उड़द दाल और मेथी दाना को एक बाउल में डालें।
फिर आप इसमें पानी डालकर करीब दो घंटे तक भिगोकर रख दें।
इसके बाद आप इस भीगी दाल और मेथी दाना को मिक्सर जार में डालकर स्मूद पेस्ट बना लें।
फिर आप इस पेस्ट में करीब 1/2 कप पानी डालें और मिलाकर घोल बना लें।
इसके बाद आप इस तैयार बैटर को एक गहरे बाउल में निकाल लें।
फिर आप इसमें नमक और आटा डालें और अच्छे से मिला दें।
इसके बाद आप इसमें एक कप पानी डालें और अच्छी तरह से फेंटते हुए मिला लें।
फिर आप इसको रात भर खमीर उठने के लिए ढककर अलग रख दें।
इसके बाद आप अगली सुबह फरमेंट होने के बाद इस घोल को एक बार और मिलाएं।
फिर आप इडली के सांचे में थोड़े से तेल की मदद से ग्रीस कर लें।
इसके बाद आप इन साचों में एक-एक चम्मच इडली का घोल डालें।
फिर आप इनको कम से कम 15 मिनट तक स्टीम करके पका लें।
अब आपकी हेल्दी और टेस्टी मल्टीग्रेन इडली बनकर तैयार हो चुकी हैं।

First published on: Aug 12, 2022 02:24 PM
End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola