Murder express name got viral: कई बार गूगल ट्रांसलेशन द्वारा किए गए ट्रांसलेशन से अर्थ का अनर्थ बन जाता है। कुछ ऐसा ही रेलवे के साथ हो गया। रेलवे की गलती की वजह से ट्रेन का नाम मर्डर एक्सप्रेस बन गया। सोशल मीडिया पर ट्रेन के नाम का बोर्ड वायरल हो रहा है। इस बोर्ड को देखकर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ लोग रेलवे को इस गलती के लिए लताड़ रहे हैं। वही कुछ लोग इसे शेयर कर के फनी अंदाज में कमेंट कर रहे हैं। हालांकि बाद में रेलवे को ट्रांसलेशन स्किल की वजह से हुई गलती का एहसास हुआ और उनकी तरफ से बोर्ड बदलवा दिया गया।
हटिया एक्सप्रेस बन गई हत्या एक्सप्रेस
जी हां आपको इसे सुनकर आप हंस जरूर सकते हैं। मगर ट्रेन का ये बोर्ड रेलवे के लापरवाह रवैये को दर्शाता है। सोशल मीडिया पर जिस ट्रेन की बोर्ड का वीडियो वायरल हो रहा है, वह हटिया एर्नाकुलम एक्सप्रेस का है। बोर्ड पर हटिया का मलयाली अनुवाद के तौर पर ‘कोलापथकम’ लिखा है। इस शब्द का हिंदी अर्थ ‘हत्यारा’ होता है।
सोशल मीडिया पर भड़कते दिखे लोग
ट्रेन की बोर्ड की तस्वीर वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोग कमेंट करते नजर आए। एक यूजर ने लिखा की रेलवे गूगल ट्रांसलेट के ऊपर बहुत भरोसा करता है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा रेलवे ट्रेन पर बोर्ड का इस तरह से लगे रहना रेलवे के लापरवाह रवैया को दर्शाता है।
रेलवे ने मांगी माफी
तस्वीर वायरल होने के बाद जब लोगों ने रेलवे को ट्रोल करना शुरू कर दिया तो उसे एहसास हुआ कि उनसे गलती हो गई। रांची डिवीजन के सीनियर डीसीए शब्द को लेकर कन्फ्यूजन की बात को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि उन लोगों से ट्रांसलेशन को लेकर गलती हो गई है। हालांकि, अब गलत नेम प्लेट को हटाकर सही नेम प्लेट लगा दिया गया है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
14 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
18 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines