हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

शादी के दिन डांस करते-करते दूल्हे की मौत, खुशियों के घर में पसरा मातम

Hathras Heart Attack Death News : हाथरस में शादी से पहले दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत की खबर सामने आई है। शादी से एक दिन पहले दूल्हे की मौत से परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन

Hathras Heart Attack Death News : अचानक मौत के एक बाद एक मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब उत्तर प्रदेश के हाथरस के चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स की शादी से पहले मौत हो गई। जिस परिवार में शादी को लेकर खुशियां मनाई जा रही थीं। वहां मातम पसर गया। जिस घर में गाने और डीजे बजने थे, वहां लोगों की चीखें सुनाई देने लगीं।

बताया जा रहा है कि शादी के रस्म के दौरान सोमवार सुबह घरवालों के साथ दूल्हे ने जमकर डांस किया। कुछ देर बाद वह थक गया और भात कार्यक्रम में जाकर बैठ गया। इस दौरान वह बेहोश हो गया और जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच करने के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

हाथरस के गांव भोजपुर निवासी 22 साल का शिवम एक स्कूल में कंप्यूटर का कोर्स पढ़ाता था। शिवम की शादी आगरा की रहने वाली मोहिनी के साथ तय हुई थी। बारात के लिए सब तैयार थे, रिश्तेदार आ चुके थे। सोमवार को शादी थी, इससे एक दिन पहले रविवार को शिवम परिजनों के साथ खुशी में डांस कर रहा था, तभी अचानक वह बेहोश और मृत घोषित कर दिया गया।


अस्पताल में जब शिवम को मृत घोषित कर दिया तो लोगों को यकीन ही नहीं हुआ। परिजन उसे लेकर प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। यहां भी डॉक्टर ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि उसकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है।

यह भी पढ़ें : मीटिंग ज्वाइन न करने पर CEO ने 99 कर्मियों को जॉब से निकाला, पोस्ट क्यों हो रही वायरल?

शिवम के पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। इसके बाद उसकी शादी तय हुई थी लेकिन शादी से पहले उसकी मौत से घर में मातम पसर गया। हर कोई स्तब्ध रह गया। अब परिवार में मां और दो छोटे भाई बचे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें