Haryana News: सोशल मीडिया पर कई ऐसे मामले सामने आते है जो चौंकाते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां पर 10 बच्चों के एक पिता ने अपनी उम्र से 20 साल लड़की से शादी की। निकाह करने के बाद दोनों ने अपनी सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख किया। जहां पर कोर्ट ने उस शख्स पर ही जुर्माना लगाते हुए फैसला सुना दिया। कोर्ट ने जुर्माना पीजीआई पुअर फंड में देने के आदेश दिया है।
क्या है पूरा मामला?
हरियाणा के नूंह जिले में एक शख्स चर्चा में बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नूंह में एक शख्स जो पहले ही 10 बच्चों का पिता है उसने दूसरी शादी की। दूसरी शादी जिस लड़की से शादी की है वह उससे 20 साल छोटी है। शादिशुदा जोड़े ने अपनी सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट में याचिका डाली। उनका कहना है कि दोनों को परिवार के लोगों से जान का खतरा है।
ये भी पढ़ें: बच्चे पैदा करने के भी मिलेंगे पैसे, जनसंख्या बढ़ाने के लिए कैसे कैसे तरीके अपना रहा रूस?
कोर्ट में नहीं बताए गए सभी तथ्य
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोर्ट में सुरक्षा की मांग करने वाले शख्स ने दावा किया कि उनको अपने परिवार से जान का खतरा है। याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट में कहा कि दूल्हे के पास करीब 40 एकड़ जमीन है। इसके साथ ही वह मैकेनिक का काम भी करता है। जानकारी के मुताबिक, वह पहले ही शादीशुदा है जिसके 10 बच्चे हैं। इस शख्स ने दूसरा जिस लड़की से किया है वह उससे करीब 20 साल छोटी है।
इसके बाद कोर्ट ने दोनों की सुरक्षा के बजाय 1 लाख का जुर्माना लगा दिया। हाईकोर्ट में लड़की के आधार कार्ड पर भी सवाल उठे। आधार कार्ड में लड़की की तस्वीर साफ नहीं थी, जिस पर कोर्ट ने कहा कि जानबूझकर महिला याचिकाकर्ता की पहचान छुपाई गई है। इसके अलावा यह भी साफ नहीं बताया गया कि जान का खतरा किन लोगों से है। कोर्ट ने तथ्यों को सही तरह से पेश न करने की वजह से जोड़े पर एक लाख का तगड़ा जुर्माना लगाया।
ये भी पढ़ें: क्या 50 रुपये का नोट आपको लखपति बना सकता है? कीमती नोटों की ऐसे करें पहचान
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines