हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जेल में हो रही थी रामलीला, 'वानर' बन फरार हुए दो कैदी; मचा हड़कंप

Haridwar Jail : उत्तराखंड के हरिद्वार जेल से दो कैदियों के फरार होने का मामला प्रकाश में आया है, दोनों कैदी मौका देखते ही ‘वानर’ बन फरार हो गए हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

Haridwar Jail : उत्तराखंड की हरिद्वार से दो कैदियों के फरार होने के बाद हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि जेल में निर्माण कार्य चल रहा था, इसी का फायदा उठाकर भागने  में फरार हो गए। रिपोर्ट्स की मानें तो नवरात्रि के दौरान जेल में रामलीला का आयोजन किया गया था। जब सभी अधिकारी और कैदी रामलीला देखने में व्यस्त थे। इसी का फायदा उठाकर कैदी ‘वानर’ बन दीवार फांद कर फरार हो गए।

कैदी पंकज निवासी रुड़की का रहने वाला है, ये हत्या के मामले सजा काट रहा है और कैदी राजकुमार गोंडा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। ये विचाराधीन कैदी है। दोनों मौका पाते ही जेल से फरार हुए हैं। जानकारी के अनुसार, जेल में हाई सिक्योरिटी बैरक का निर्माण कराया जा रहा था,यहां एक सीढी लगी थी। इसी का इस्तेमाल कर कैदी फरार हो गए।

जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वह अवकाश पर थे। जेल में हाई सिक्योरिटी बैरक का निर्माण कार्य हो रहा था। एक सीढ़ी वहां पर रह गई थी, जिसका फायदा उठाकर दोनों फरार हुए हैं।

विज्ञापन

वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने कहा कि जांच की जा रही है कि आखिर गलती किसकी थी। जानकारी के अनुसार, रात में जब बैरक को बंद किया जाता है, तब कैदियों की गिनती होती है। जब रात में गिनती शुरू हुई तो दो कैदी लापता मिले। जांच की गई तो पता चला कि पंकज और राजकुमार नाम के कैदी गायब हैं। सीसीटीवी फुटेज जांच करने पर पता चला कि दोनों सीढ़ी लगाकर जेल से फरार हुए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola