हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

टोल टैक्स पर बुलडोजर से हमला करने वाले की हालत खराब, यूपी पुलिस ने कर दिया ये हाल

Hapur Toll Tax Viral Video : उत्तर प्रदेश के हापुड़ में टोल टैक्स पर बुलडोजर से हमला करने वाले पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कियाऔर दो जगहों पर केस दर्ज हुआ है, साथ ही गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो रही है।

विज्ञापन

Hapur Toll Tax Viral Video : उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक शख्स ने बुलडोजर से टोल टैक्स पर जमकर तोड़फोड़ की। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें दिखाई दे रहा है कि शख्स बुलडोजर से टोल टैक्स कर्मियों के केबिन को तोड़ रहा है। जान बचाकर टोल टैक्स कर्मी भागते दिखाई दिए। हालांकि अब इस बुलडोजर ड्राइवर पर कड़ी कार्रवाई की गई है।

बुलडोजर से की तोड़फोड़

बताया गया कि टोल टैक्स को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इस कदर बढ़ा कि बुलडोजर ड्राइवर ने आतंक मचाना शुरू कर दिया। उसने जमकर तोड़-फोड़ की। कई लोग जान बचाकर भागते दिखाई दिए। बुलडोजर ड्राइवर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार, पिलखुवा कोतवाली के छिजारसी टोल प्लाजा पर यह घटना घटी। जेसीबी ड्राइवर ने बिना टोल दिए वहां से निकलने की बात कही। इसका टोल प्लाजा कर्मियों ने विरोध किया तो उसने तोड़फोड़ की। वहीं अब हापुड़ पुलिस की गिरफ्त में आए बुलडोजर ड्राइवर का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह लंगड़ाते हुए दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

देखिए वीडियो 


पुलिस ने बताया कि आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और JCB को भी सीज कर दिया गया है। JCB ड्राइवर के खिलाफ धारा 307 के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है। JCB चालक भागने के दौरान अन्य गाड़ियों को भी टक्कर मारने की कोशिश कर रहा था, उनसे मिली शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें : Mirzapur में पुल‍िसवाले की ‘दबंगई’! बच्‍चों से करा रहा था ये काम, वीडियो हुआ वायरल तो बुरा फंसा

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपी ड्राइवर शराब के नशे में था। उसके खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। सामने आई फोटो में देखा जा सकता है कि आरोपी हवालात में है। हालांकि आरोपी शख्स के धर्म को लेकर भी बवाल हो रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने आरोपी और उसके अपराध को धार्मिक एंगल से देखने की कोशिश की।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola