हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Happy New Year 2024 : नए साल पर सोशल मीडिया पर वायरल हुए मजेदार मीम्स, देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Happy New Year 2024 : भारत समेत दुनियाभर में नए साल का शानदार स्वागत किया गया। सोशल मीडिया पर लोगों ने मजेदार मीम्स भी शेयर किए, देखिए।

विज्ञापन

Happy New Year 2024:  आज नए साल का पहला दिन है और पूरी दुनिया में नए साल का स्वागत धूमधाम से किया गया। जैसे ही रात के 12 बजे, लोगों ने एक दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दी और सेलिब्रेशन किया। नए साल के स्वागत के लिए कहीं ड्रोन का इस्तेमाल किया गया तो कहीं आतिशबाजी ने लोगों को हैरान कर दिया। इसी तरह सोशल मीडिया पर भी लोगों ने 2023 को विदाई दी और नए साल के स्वागत पर खूब मीम्स शेयर किए।

जैसे लंदन में एलिजाबेथ टॉवर और दुनिया की सबसे बड़ी बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर आतिशबाजी का भव्य नजारा देखने को मिला। भारत में भी लोग नए साल के जश्न में डूबे दिखाई दिए। मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु जैसे शहरों में लोगों ने आतिशबाजी करके नए साल का स्वागत किया। सोशल मीडिया पर भी नए साल का जश्न मनाया गया और कई मजेदार मीम्स शेयर किए। #Welcome2024 ,  #नूतन_वर्ष_2024 ,  #Welcome2024 , “Happy 2024” जैसे कीवर्ड आज ट्रेंड कर रहे हैं।

 

बड़ी संख्या में पर्यटक नए साल का जश्न मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश पहुंचे। शिमला में माल रोड पर लोग एकत्रित हुए और नए साल का जश्न मनाया। नए साल 2024 के अवसर पर तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) की तरफ से तिरुपति बालाजी मंदिर को सजाया गया ।

विज्ञापन

हरियाणा, दिल्ली, नोएडा, लखनऊ समेत कई शहरों के लोगों ने बड़े ही धूमधाम से नए साल का स्वागत किया। आधी रात को कड़ाके की ठंड होने के बावजूद नए साल की खुशी में देशभर के बाजारों में रौनक देखने को मिली। डीजे की धुन पर नाचते और पार्टी करते युवाओं की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

वहीं नए साल की शुरुआत में काफी संख्या में लोगों ने मंदिर में भगवान के दरबार में हाजिरी लगाई। शिरडी स्थित साईं बाबा मंदिर में साल के आखिरी दिन बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे, वहीं वैष्णो देवी मंदिर में भी भक्तों की भीड़ देखने को मिली। 2024 की पहली सुबह दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में भव्य आरती की गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्त शामिल हुए।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola