Happy New Year 2024: नए साल का स्वागत लोग दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ पार्टी करके करते हैं। पुराने साल को भूलकर नई शुरुआत करते हैं, लेकिन नए साल से पहले रात को शराब और ड्रग्स के नशे में डूबने वालों के लिए असम पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में चेतावनी जारी की है। असम पुलिस ने कहा है कि शांति से पार्टी करें, वरना आंटी पुलिस बुला लेगी।
नए साल पर पार्टी करने वालों के लिए असम पुलिस ने चेतावनी जारी करके कहा है कि इस त्योहारी सीज़न में कुछ ध्यान देने वाली बातें हैं, जो सेफ सेलिब्रेशन के लिए याद रखें। पुलिस की तरफ से तीन पोस्टर शेयर किए गए हैं। पहले में लिखा है कि आंटी पुलिस बुला लेगी, इसलिए पार्टी धीमी आवाज में करें।
दूसरे पोस्टर में लिखा है कि कहो न कहो, ये आंखें बोलती हैं। पार्टी में ड्रग्स का इस्तेमाल न करें, सही तरीके से पार्टी करें। तीसरे पोस्टर में लिखा है कि पहला नशा, पहला खुमार। नशे में गाड़ी न चलाएं, शांति से पार्टी करें। बता दें कि असम पुलिस ने #SafeCelebrations के साथ फिल्मी गाने की लाइनों के जरिए लोगों को शांति और बिना ड्रग्स के पार्टी करने की चेतावनी दी है।
इससे पहले असम पुलिस ने होटल के मेनू की तरह एक मेनू कार्ड शेयर किया था, जिसमें कई डिश के नाम लिखे गए थे और उनकी विशषताएं बताईं गई थीं। पुलिस ने लिखा था कि नियम तोड़ने के बाद यादगार अनुभव लेने के लिए हमसे जुड़ें। नियम तोड़ने वाला बुफ़े नए साल की पार्टी के बाद नशे में धुत्त ड्राइवरों और नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए हमारी तरफ से एक विशेष दावत।
असम पुलिस जिस तरह से आसान और फिल्मी स्टाइल में लोगों के लिए चेतावनी जारी कर रही है, उसकी जमकर तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर लोगों को यह तरीका पसंद आ रहा है। एक शख्स ने लिखा कि असम पुलिस की सोशल मीडिया टीम अच्छा कार्य कर रही है। कुछ नए तरीके से लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है। एक शख्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि नए साल की पार्टी है तो पुलिस को इसमें शामिल होना चाहिए, न कि रोक लगानी चाहिए।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
10 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
23 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines