Hamirpur News : शादियों का मौसम चल रहा है, देश भर से तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। कुछ दिलचस्प होती हैं तो कुछ चौंकाने वाली होती है। अब यूपी के हमीरपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन ने वरमाला के वक्त शादी करने से इनकार कर दिया और प्रेमी को फोन कर शादी करने की बात की लेकिन जवाब जब सुन उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
हमीरपुर के एक कस्बे में एक स्वयंसेवी संस्था द्वारा सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का अयोजन किया गया था। सुरौली की एक युवती की शादी खरौंज गांव के एक युवक के साथ तय हुआ था। गाजे बाजे के साथ बरात पहुंची और रात दस बजे सामूहिक वरमाला कार्यक्रम में इस जोड़ी को भी बुलाया गया।
जैसे ही दुल्हन ने दूल्हे को देखा, शादी करने से ही इनकार कर दिया। वरमाला के वक्त दुल्हन के इनकार से सनसनी मच गई। मामला तब और गंभीर हो गया, जब युवती ने अपने आशिक को फोन लगा दिया। हालांकि इसके बाद युवती के अरमान भी चकनाचूर हो गए और शादी करने पर मजबूर हो गई।
यह भी पढ़ें : आज की रात हुस्न का मजा …गाने पर लड़के का डांस वायरल
दुल्हन ने अपने आशिक को फोन कर शादी करने के लिए कहा लेकिन वो राजी नहीं हुआ। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और दुल्हन को समझाने की कोशिश करती रही। काफी देर तक समझाने के बाद आख़िरकार दुल्हन शादी के लिए तैयार हो गई।
यह भी पढ़ें : 2000 रुपये के लिए बना किराए का दूल्हा, फेरों के दौरान ऐसे पकड़ा गया शख्स
दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाए और अन्य रीति रिवाज निभाकर शादी संपन्न हुई। दुल्हन की विदाई भी हो गई लेकिन वरमाला से पहले शुरू हुआ विवाद चर्चा का केंद्र बना रहा। फिलहाल दुल्हन दूल्हे के घर चली गई है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines