Hamirpur Snake Viral Video : सांप को देखते ही अच्छे-अच्छे लोगों की हालत खराब हो जाती है। सांपों को लेकर लोगों में खूब दहशत है। एक सांप देखकर लोग भागने लगते हैं, सोचिए अगर किसी जगह पर सांपों का झुंड मिल जाए तो लोगों की क्या हालत होगी! उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, यहां कब्र के बगल से इतने सांप निकले कि लोगों की हालत खराब हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के नूर शहीद बाबा इलाके में बने कब्रिस्तान का है। कब्रिस्तान की एक कब्र से सांपों के निकलने की सूचना मिल रही थी। वन विभाग की टीम को इसकी जानकारी दी गई। वन विभाग की तरफ से एक टीम मौके पर पहुंची और सांपों का रेस्क्यू करने लगी।
एक ही जगह निकले 19 अजगर
कब्र में से मिल रहे सांपों को देखकर वन विभाग की टीम भी हैरान रह गई। कब्र में से कई सांप निकल रहे थे। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि टीम कब्र के किनारे घूम रहे सांपों को पकड़ रही है। एक एक सांप को पकड़कर एक बोरे में रखा जा रहा है। बताया गया कि टीम ने इस जगह से करीब 19 अजगर पकड़े।
सूचना मिलने पर देर रात वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। शुरुआत में किसी को अंदाजा नहीं था कि इतने सांप निकलने वाले हैं लेकिन एक ही जगह से 19 अजगर निकले तो लोग भी दहशत में आ गए। बताया जा रहा है कि वन विभाग की टीम ने सभी सांपों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया है।
यह भी पढ़ें : सुकून से शराब पीने पब गई थी महिला, 6 हफ्ते बाद अस्पताल में खुली आंख! जानें पूरी कहानी
इससे पहले बिहार एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था, यहां एक खेत में घास काट रही बच्ची के करीब एक अजगर पहुंच गया था। अजगर बच्ची पर हमला कर पाता, इससे पहले एक ग्रामीण की नजर उस पर पड़ गई। बच्ची की जान बच गई थी। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को सूचना दी थी, इसके बाद खुद ही अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया था।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines