Gurugram के एक कॉरपोरेट ऑफिस में होली का अनोखा जश्न इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. आईटी कंपनी Accenture के ऑफिस से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कर्मचारी रंगों के बीच हाथ में लैपटॉप लेकर डांस करता दिखाई दे रहा है.
दरअसल, यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, जहां ऑफिस में होली सेलिब्रेशन का माहौल नजर आ रहा है. कर्मचारी एक-दूसरे को रंग लगा रहे हैं, हंसते-मुस्कुराते फोटो खिंचवा रहे हैं और मस्ती में झूम रहे हैं. लेकिन सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान उस युवक ने खींचा, जो काम और त्योहार दोनों को साथ लेकर चलता दिखा एक हाथ में लैपटॉप और दूसरे में होली की मस्ती.
---विज्ञापन---
वीडियो पर ‘कॉर्पोरेट होली’ लिखा है, जिसे देखकर लोग खूब मजेदार कमेंट कर रहे हैं. किसी ने लिखा, “यही है असली कॉरपोरेट लाइफ – डेडलाइन भी और डांस भी.” वहीं कई यूजर्स ने इसे अपनी जिंदगी से जोड़ते हुए कहा कि त्योहार के दिन भी काम से छुट्टी नहीं मिलती.
---विज्ञापन---
यह वीडियो इस बात की झलक देता है कि चाहे माहौल कितना भी प्रोफेशनल क्यों न हो, होली का रंग हर जगह चढ़ ही जाता है. काम के बीच जश्न का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है और यही वजह है कि यह क्लिप तेजी से वायरल हो रही है.