Gujarat Rajkot Garba Video Viral: हर साल नवरात्रि के दौरान खेले जाने वाले गरबा में कुछ न कुछ नया होता है। कहीं साइकिल पर गरबा किया जाता है तो कहीं समाज को ख़ास संदेश देने के लिए विशेष थीम पर गरबा होता है। अब राजकोट में खेले गए गरबा का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बाइक और कार को चलाते हुए गरबा खेलती महिलाएं दिखाई दे रही हैं।
बताया जा रहा है कि राजकोट में गरबा में भीड़ एकत्रित करने के लिए तीसरे दिन महिलाओं द्वारा चलते मोटरसाइकिल और कार पर तलवार लहराते हुए और स्टंट किया गया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिलाएं स्कूटर पर खड़ी हो गईं और गरबा खेल रही हैं। समाचार एजेंसी ANI द्वारा यह वीडियो X पर शेयर किया गया है।
वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ने सवाल उठाया गया कि क्या महिलाओं द्वारा इस तरह स्टंट करने और हाथ में तलवार लहराने का लाइसेंस मिल गया है? तो वहीं कुछ का कहना है कि महिलाएं इस तरह का स्टंट कर रही है वो बिना किसी सुरक्षा के, यह ठीक नहीं है। हालांकि महिलाओं द्वारा दी गई प्रस्तुति की तारीफ करने वालों की भी कमी नहीं है।
देखिए वीडियो
<
>
सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
एक X यूजर ने लिखा, ‘वीडियो में बुलेट वाला करतब मुझे पसंद आया लेकिन तलवार लहराने की क्या जरूरत थी?’ एक अन्य ने लिखा, ‘राजकोट में कुछ भी हो सकता है।’ एक ने लिखा, ‘यह सिर्फ एक मोटरसाइकिल नहीं बल्कि 350 सीसी की बुलेट है। सलाम है इन महिलाओं को।’ एक X यूजर ने लिखा, ‘इस वीडियो को शेयर करने वालों को यह भी बताना चाहिए कि किसी महिला ने इस दौरान हेलमेट नहीं पहना था।’
बता दें कि गुजरात के राजकोट में 17 अक्टूबर मंगलवार को नवरात्रि उत्सव के तीसरे दिन महिलाओं द्वारा राजवी महल में बाइक और कार पर सवार होकर, हाथों में तलवार लेकर गरबा किया गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
2 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
3 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
5 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines