बाइक और कार पर स्टंट करते गरबा खेलती महिलाओं का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया यूजर्स ने उठाए सवाल

गुजरात के राजकोट में यूनिक गरबा का आयोजन किया गया, यहां महिला बाइक और कार पर सवार होकर तलवार लहराती नजर आईं।

Gujarat Rajkot Garba Video Viral

Gujarat Rajkot Garba Video Viral

Gujarat Rajkot Garba Video Viral:  हर साल नवरात्रि के दौरान खेले जाने वाले गरबा में कुछ न कुछ नया होता है। कहीं साइकिल पर गरबा किया जाता है तो कहीं समाज को ख़ास संदेश देने के लिए विशेष थीम पर गरबा होता है। अब राजकोट में खेले गए गरबा का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बाइक और कार को चलाते हुए गरबा खेलती महिलाएं दिखाई दे रही हैं।

बताया जा रहा है कि राजकोट में गरबा में भीड़ एकत्रित करने के लिए तीसरे दिन महिलाओं द्वारा चलते मोटरसाइकिल और कार पर तलवार लहराते हुए और स्टंट किया गया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिलाएं स्कूटर पर खड़ी हो गईं और गरबा खेल रही हैं। समाचार एजेंसी ANI द्वारा यह वीडियो X पर शेयर किया गया है।

वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ने सवाल उठाया गया कि क्या महिलाओं द्वारा इस तरह स्टंट करने और हाथ में तलवार लहराने का लाइसेंस मिल गया है? तो वहीं कुछ का कहना है कि महिलाएं इस तरह का स्टंट कर रही है वो बिना किसी सुरक्षा के, यह ठीक नहीं है। हालांकि महिलाओं द्वारा दी गई प्रस्तुति की तारीफ करने वालों की भी कमी नहीं है।

देखिए वीडियो

<

>

सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

एक X यूजर ने लिखा, ‘वीडियो में बुलेट वाला करतब मुझे पसंद आया लेकिन तलवार लहराने की क्या जरूरत थी?’ एक अन्य ने लिखा, ‘राजकोट में कुछ भी हो सकता है।’ एक ने लिखा, ‘यह सिर्फ एक मोटरसाइकिल नहीं बल्कि 350 सीसी की बुलेट है। सलाम है इन महिलाओं को।’ एक X यूजर ने लिखा, ‘इस वीडियो को शेयर करने वालों को यह भी बताना चाहिए कि किसी महिला ने इस दौरान हेलमेट नहीं पहना था।’

बता दें कि गुजरात के राजकोट में 17 अक्टूबर मंगलवार को नवरात्रि उत्सव के तीसरे दिन महिलाओं द्वारा राजवी महल में बाइक और कार पर सवार होकर, हाथों में तलवार लेकर गरबा किया गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ