हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अनोखी शादियां! बारात के साथ 100 घुड़सवार, सड़क पर नोटों की बारिश, देखिए वीडियो

Viral News: गुजरात में एक अजब गजब बारात निकाली गई। एक दूल्हा घोड़े पर बैठकर 100 घुड़सवारों के साथ हाइवे पर बारात लेकर निकला। वहीं दूसरा दूल्हा बैलगाड़ी पर बारात लेकर पहुंचा।

विज्ञापन

Viral News (भूपेंद्र कुमार): एक दूल्हा आज के फैशन से उलट बग्गी या बड़ी और लक्जरी गाड़ी की बजाय बैलगाड़ी पर बारात लेकर पहुंचा। वलसाड के पारडी तहसील में बैलगाड़ी में निकली यह बारात चर्चा का विषय बन गई। बैलगाड़ी में पहुंचा तो कन्यापक्ष देखता रह गया। वहीं, दूसरी तरफ सुरेंद्रनगर का वीडियो सामने आया है जिसमें हाइवे पर घोड़े पर बैठे दूल्हे के साथ 100 घुड़सवार नजर आ रहे हैं। जिन पर सड़क पर ही पैसों की बारिश करते चल रहे हैं।

सड़क पर नोटों की बारिश

एक बारात इस वक्त चर्चा का विषय बनी हुई है। चोटिला के खरेडी गांव में क्षत्रिय परंपरा के मुताबिक दूल्हा महावीर सिंह राजसी पहनावा पहन घोड़े पर सवार हुआ। अहमदाबाद राजकोट हाइवे पर घोड़े पर दूल्हा जब निकला तो सब देखते रह गए। दूल्हे के साथ करीब 100 घुड़सवारों को देखकर हर कोई हैरान था। हाइवे पर घोड़े के इस काफिले पर नोटों की बारिश भी की गई। इस दौरान उन लोगों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।

बैलगाड़ी में पहुंचा दूल्हा

दूसरी शादी वलसाड में हुई, जहां पर दूल्हा लक्जरी गाड़ी के बजाय बैलगाड़ी में बारात लेकर पहुंचा। वलसाड के पारडी तहसील में बैलगाड़ी में निकली यह बारात चर्चा में बनी हुई है। दुल्हा पारडी के परिया गांव के आधार ट्रस्ट हॉल में जब बैलगाड़ी में पहुंचा तो लड़की वाले देखते रह गए। कहा जा रहा है वरपक्ष ने बैल और गौवंश के संरक्षण का संदेश देने के लिए ये किया है। यह दोनों शादियां की इलाके में हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 1200 रुपये में एक, इन 7 बर्गर का दाम सुन पकड़ लेंगे माथा, अमेरिका इतना महंगा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola