Jewellers slap lady customer instagram viral reel: गुजरात के अहमदाबाद से इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सोने की दुकान पर एक व्यापारी महिला को धड़ाधड़ मारता दिखाई दिया है. 16 सेकंड के इस क्लिप में व्यापारी ने महिला को 17 थप्पड़ रसीद किए. यह चौंकाने वाली घटना अहमदाबाद के राणीप इलाके में सामने आई है. बताया जाता है कि सोने की दुकान में अकेले बैठे व्यापारी की आंख में एक महिला ने मिर्च डालने की कोशिश की. गुस्साए व्यापारी ने तुरंत महिला को पकड़ लिया और उसे थप्पड़ मारने लगा. सिर्फ 16 सेकंड में व्यापारी ने महिला को 17 थप्पड़ जड़ दिए. दुकान में हुई यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. हालांकि व्यापारी ने शिकायत दर्ज कराने से इनकार किया है, लेकिन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
सीसीटीवी में कैद हुई सारी घटना
अहमदाबाद के राणीप इलाके में स्थित ज्वेलर शॉप पर सामने आई ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. महिला की पूरी थी कि सुनार की आंखों में मिर्च झोंककर वह लूटपाट की घटना को अंजाम देने में कामयाब हो जाएगी, लेकिन सुनार महिला से ज्यादा चुस्त निकला. महिला के वार से तो बचा ही, साथ में उसपर थप्पड़ों की बरसात भी कर दी. चंद सेकंड के इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सुनार ने महिला को 17 से ज्यादा झन्नाटेदार थप्पड़ मारे. सुनार की फुर्ती के आगे महिला का लूट का प्लान फैल हो गया. इंस्टाग्राम पर himmatwale73 नाम के अकाउंट से यह क्लिप शेयर होते ही वायरल हो गई. अब तक करीब डेढ़ लाख यूजर्स इसे देख चुके हैं. वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने वीडियो पर मिले जुले कमेंट दिए. किसी ने सुनार की तारीफ की तो किसी ने कहा कि अपराधी को सजा देने का काम पुलिस का होता है, खुद का नहीं. महिला मर जाती तो जिम्मेदार कौन होता?
संबंधित खबरें
भारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
44 mins ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines