Gujarati Man Murdered In America : अमेरिका में हुए एक गुजराती शख्स की हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामूली सी बात पर शुरू बहस के बाद स्थानीय शख्स ने भारतीय शख्स पर हमला किया और इसके बाद उनकी मौत हो गई। मृतक मूल रूप से नवसारी के रहने वाले थे। उनका नाम हेमंत मिस्त्री बताया गया है।
जानकारी के मुताबिक, हेमंत मिस्त्री अमेरिका के ओक्लाहोमा सिटी मोटल चलाते थे, घटना के दिन कचरा उठाने की बात को लेकर उनकी एक स्थानीय शख्स से कहासुनी हो गई। कुछ देर तक बातचीत करने के बाद स्थानीय शख्स ने भारतीय शख्स पर हमला कर दिया। आरोपी ने हेमंत के चेहते पर एक जोरदार मुक्का मारा, इससे वह वहीं बेहोश हो गए।
बताया गया कि तुंरत हेमंत को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हेमंत की मौत की खबर सुनकर पूरा परिवार सन्न रहा गया। अमेरिका से लेकर नवसारी तक शोक की लहर दौड़ गई। मुक्का मारने वाले शख्स का नाम रिचर्ड लुईस बताया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
देखें वीडियो
इस मारपीट और कहासुनी का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में हेमंत को एक शख्स के साथ कहासुनी करते देखा जा सकता है। इसी बीच अचानक रिचर्ड लुईस ने हेमंत के चेहरे पर मुक्का जड़ दिया। इससे हेमंत तुरंत नीचे गिर पड़े और बेहोश हो गए। हेमंत इस कदर चोटिल हुए कि दोबारा उठे ही नहीं, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
21 जून को अमेरिका के टेक्सास में एक दुकान में कुछ डकैत घुस गए, इस दौरान 32 साल के भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान आंध्र प्रदेश के बापटला के रहने वले दसारी गोपीकृष्ण के रूप में हुई है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines