आपने गांवों में अक्सर कुओं को देखा होगा, जिसमें लोग बाल्टी डालकर पानी निकलते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर एक अजीब कुएं का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख हर कोई हैरान है. वीडियो में देखा जा रहा है कि एक बड़े कुएं के पानी में अजीब हलचल हो रही है, यानी कुएं का पानी हिलता-डुलता दिखाई दे रहा है. हालांकि, हैरानी की बात ये रही है कि आसपास मौजूद अन्य कुएं में ऐसी कोई हलचल देखने को नहीं मिली. इस अजीब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, जिसे लेकर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. आइए जानते हैं आखिर कुएं का पानी क्यों अचानक हिल रहा है.
क्या है वायरल वीडियो में
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो गुजरात के मोरबी जिले के विरपरदा गांव का है. बताया जा रहा है कि मानसून में हो रही भारी बारिश के कारण ये कुआं पानी से भर गया है और अचानक इसमें हलचल पैदा होने लगी. हलचल इतनी तेज की पानी साफ तौर से हिलता-डुलता नजर आने लगा, जिसे देख स्थानीय लोग हैरान रह गए. इस वीडियो के सामने आते ही लोगों ने तरह-तरह के कमेंट्स किए, किसी ने इसे ज़मीन के नीचे होने वाली भूकंपीय गतिविधि का संकेत तक बताया, तो किसी ने इसे जादू नाम दिया.
देखें पूरा वीडियो:
क्यों अचानक हिलने लगा कुएं का पानी?
एक तरफ लोग इसे भूकंप और जादू से जोड़ रहे हैं, लेकिन कई लोग इसे प्राकृतिक घटना बता रहे हैं. हालांकि, जिला कलेक्टर ने भूजल अनुसंधान टीम से इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. कलेक्टर स्वप्निल खरे का कहना है, पानी में यह हलचल शायद पानी के नीचे फंसी हवा की वजह से हो रही है. दरअसल, जब फंसी हुई हवा अपनी जगह बदलती है, तो पानी की सतह पर हलचल पैदा होती है. साथ ही, इस घटना को लेकर गुजरात भूजल अनुसंधान संस्थान को विस्तृत अध्ययन करने और रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है, ताकि इस घटना के पीछे क्या कारण है, वह सभी के सामने आ सके.
यह भी पढ़ें: बच्चे की मौत के बाद भी नहीं छोड़ा साथ, समंदर में दिखा मां डॉल्फिन का दर्दनाक रूप
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
1 day agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
2 days agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
3 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
3 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
3 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
5 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
5 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
6 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
6 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines