Watch Video: साइकिल का टायर है या बाइक! सूरत की सड़क पर दौड़ती दिखी अनोखी गाड़ी, लोग बोले- भइया ये तो टाइम ट्रैवलर है!

Watch Video: इंस्टाग्राम पर @iamsuratcity हैंडल इस वीडियो को 31 जुलाई को शेयर किया था। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 8.3 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

Watch Video: साइकिल का टायर है या बाइक! सूरत की सड़क पर दौड़ती दिखी अनोखी गाड़ी, लोग बोले- भइया ये तो टाइम ट्रैवलर है!

Gujarat Man Riding Unique Monocycle: जुगाड़ शब्द भारत में ही इजाज हुआ था। हमारे भारत देश के लोगों ने ऐसे-ऐसे जुगाड़ बना डाले, जिसे देखकर दुनियावाले भी हक्के बक्के रह गए। आपने गांव-कस्बों में जुगाड़ गाड़ियां देखी होंगी, जो देखने में ऑटो की तरह लगती हैं। इन्हें लोगों ने खुद अपने हाथ से बिना किसी टेक्नोलॉजी के बना डाला था। इसी तरह सोशल मीडिया पर एक शख्स ने एक ऐसा ही जुगाड़ बनाकर तैयार कर दिया, इसे देखकर लोग भी बोल उठे भइया ये तो टाइम ट्रैवलर है। दरअसल, गुजरात के सूरत में रहने वाले एक शख्स ने बड़े से पहिए और मोटर साइकिल पार्ट्स की मदद से कुछ ऐसा ही कारनामा कर दिखाया। इसे देखकर लोग भी हैरान रह गए।

लोग बोले- भइया ये तो टाइम ट्रैवलर है!

हालांकि, बताया जा रहा है कि ये पुराना वीडियो है, जो इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप एक शख्स को सूरत की सड़क पर मोनोसाइकिल चलाते हुए देख सकते हैं। इस जुगाड़ में बड़ा सा पहिया लगा है, शख्स को इस पहिए के बीच में बैठा देख सकते हैं, साथ ही इसके नीचे छोटा सा बैलेंस के लिए एक और पहिया लगा है।वहीं, मोटरसाइकिल का हैंडल भी शख्स ने मोनोसाइकिल में जुगाड़ कर लगा रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Iamsuratcity surat (@iamsuratcity)

8.3 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके

इंस्टाग्राम पर @iamsuratcity हैंडल इस वीडियो को 31 जुलाई को शेयर किया था। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 8.3 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, तीन लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने कहा कि इस गजब की मोनोसाइकिल ने जाइरोसाइकिल की याद दिला दी, जो मेन इन ब्लैक फ्रैंचाइजी में इस्तेमाल किया जाने वाला गाड़ी है। वहीं, एक यूजर ने कहा कि मेन इन ब्लैक मूवी में पहली बार देखा था मैंने इस तरह की गाड़ी, आज रियल लाइफ में भी देख ली।

पहले भी हो चुका है इस तरह का वीडियो वायरल

बता दें कि इससे पहले भी एक इनोवेटिव आविष्कार वाला वीडियो देखने मिला था। जिसे महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया था। बिजनैसमेन ने एक इलेक्ट्रिक मल्टी-राइडर यात्री वाहन की एक क्लिप शेयर की जो भीड़-भाड़ वाली जगहों के लिए उपयुक्त होती है। इस गजब के जुगाड़ को छह सीटों वाला साइकिल ऑटो-रिक्शा ग्रामीण भारत के एक युवक द्वारा बनाया गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ